Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    29 लाख का मिलावटी खोया और सोयाबीन तेल जब्त:गंदे कपड़ों में लिपटा मिला बदबूदार खोया, ट्रेन से लाया गया; होली में खपाने की थी तैयारी

    4 hours ago

    1

    0

    होली के नजदीक आते ही जिला प्रशासन टीम गठित कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी कर रहा है। फूड डिपार्टमेंट की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों में छापा मारकर खोया और सोयाबीन ऑयल जब्त किया।। पनकी स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर लाए जा रहे नौ कुंतल खोये में बदबू आने पर उसे नष्ट कराया गया। इसके अलावा सचेंडी में छापा मारकर 15894 किलो तेल की जांच में मिलावट पाई गई। फूड डिपार्टमेंट ने तेल को जब्त किया है। दोनों स्थानों पर बात करें तो 29 लाख आठ हजार रुपए कीमत के खोये व सोयाबीन तेल पर कार्रवाई की गई है। टीम को देख खोया छोड़ फरार फूड डिपार्टमेंट की ओर से बताया गया कि बुधवार को इटावा कानपुर पैसेंजर ट्रेन से लाया जा रहा खोया पनकी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। ट्रेन से उतारकर कुछ मजदूर उसे स्टेशन के बाहर ला रहे थे, लेकिन टीम को देखकर मजदूर खोया छोड़कर फरार हो गए। पूछताछ करने पर किसी भी व्यक्ति ने उक्त खोये पर अपना दावा नहीं किया। टीम ने पाया गया कि खोया अत्यंत अनहाइजीनिक स्थिति में गंदे कपड़ों में लिपटा हुआ सड़क किनारे रखा था। उसमें से दुर्गंध भी आ रही थी। टीम खोया को गोविंदनगर स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट पर ले गई, जहां लगभग 9 कुंतल खोया को नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 3,42,000 बताई जा रही है। इसके अलावा अलग अलग व्यक्तियों के खोये के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फूड सेफ्टी ऑन व्हील की जांच में मिली मिलावट इसके अलावा टीम द्वारा सचेंडी के श्री बिहारी जी ट्रेडर्स में निरीक्षण के दौरान अमृत, माया और सफारी ब्रांड (नेपाल से आयातित) सोयाबीन तेल भंडारित पाया गया। मौके पर फूड सेफ्टी ऑन व्हील (FSW) द्वारा जांच कराने पर मिलावट के प्रथम दृष्टया संकेत मिलने पर लगभग 15,894 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 25,66,000 रुपए है। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की न तो बिक्री होने दी जाए और न ही भंडारण। इसके लिए सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि होली के मद्देनज़र जनपद में खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में रजनीश कुमार राय, अजय कुमार मौर्य, सोमनाथ कुशवाहा, अनिल कुमार यादव, संजय कुमार वर्मा और सारिका सिंह शामिल रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय प्लेस की 100 दुकानों पर सील लगाने की तैयारी:नगर निगम के हाउस टैक्स का 80 लाख से अधिक बकाया, नोटिस जारी-कुर्की की तैयारी
    Next Article
    पटियाली थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक धरने पर बैठे:इंस्पेक्टर लोकेश भाटी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment