Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय सिंह ने कहा- शंकराचार्य के खिलाफ साजिश हो रही:गिरफ्तारी हुई तो आप पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आप नेता संजय सिंह ने कहा- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ साजिश की जा रही है। उनके खिलाफ जिस व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसका खुद का आपराधिक इतिहास है। अगर शंकराचार्य को गिरफ्तार किया गया तो आप पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उत्तर प्रदेश के 2026-27 के लिए पेश किए गए 9 लाख 12 हजार करोड़ रुपए के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- बजट का आकार बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन सरकार ‘आंकड़ों की कारीगरी’ कर जनता को गुमराह कर रही है। संजय सिंह ने दावा किया कि 2025-26 की तुलना में कई विभागों में वास्तविक खर्च कम हुआ है, जबकि सरकार बढ़ोतरी का दावा कर रही है। संजय सिंह की खास बातें… संशोधित बजट बढ़ाकर ‘वृद्धि’ दिखाने का आरोप संजय सिंह ने कहा कि 2026-27 के बजट में शिक्षा विभाग में 28% बढ़ोतरी का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह वृद्धि मूल बजट की तुलना में नहीं बल्कि संशोधित बजट के आधार पर दिखाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, आर्ट एंड कल्चर में वास्तविक कटौती की गई है। स्वास्थ्य विभाग में भी करीब 12% बजट घटाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों का खेल खेल रही है। पिछली बार बढ़ाया, इस बार घटाया गया बजट संजय सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग का बजट 2025-26 से भी कम कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग में पहले बजट बढ़ाया गया और अब उसमें कटौती कर दी गई। कृषि क्षेत्र, वेलफेयर, अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक विभागों में भी बजट के साथ “बड़ा खेल” करने का आरोप लगाया गया। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के लिए 430 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे, लेकिन उनका उपयोग ही नहीं किया गया। ऊर्जा में ज्यादा खर्च, सड़कों और पुलों पर कम संजय सिंह ने दावा किया कि ऊर्जा विभाग में निर्धारित बजट से अधिक खर्च किया गया, जबकि सड़कों और पुलों के निर्माण में कम खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि 2025-26 के बजट की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद अधिकारियों को फटकार लगाई थी कि पीडब्ल्यूडी विभाग में बजट का पूरा उपयोग नहीं हुआ। नमामि गंगे योजना में भी कम खर्च का आरोप लगाया गया। 9 हजार करोड़ शिक्षा बजट वापस करने का आरोप संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षा के लिए केंद्र सरकार से मिली करीब 9 हजार करोड़ रुपये की सहायता राशि वापस कर दी गई, जबकि प्रदेश के बच्चे बदहाल स्थिति में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बड़ी घोषणाएं करती है, लेकिन बजट खर्च नहीं करती। इस मुद्दे पर जन-जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही। यूजीसी और केंद्र सरकार पर निशाना, दो कमेटी बनाने की मांग यूजीसी के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि सरकार की नीयत साफ होती तो दो कमेटियां बनाकर पारदर्शी निर्णय लिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का उद्देश्य विवाद और टकराव पैदा करना है। विदेश नीति और टैरिफ पर टिप्पणी अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ बढ़ा रहे हैं और भारत सरकार इस पर चुप है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर भी सवाल उठाए और कहा कि बड़े-बड़े एमओयू के दावे जमीन पर दिखाई नहीं दे रहे। शंकराचार्य प्रकरण और बसपा विधायक पर टिप्पणी संजय सिंह ने कहा कि शंकराचार्य के खिलाफ की गई कार्रवाई गलत है और यह साजिश के तहत हो रही है। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई के समय वह भाजपा की भाषा बोल रहे थे। 4 से 9 अप्रैल तक ‘रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा’ संजय सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल से 9 अप्रैल तक “रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा” निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नफरत की राजनीति कर रही है और रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से ध्यान भटका रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम सभाओं की रिक्त भूमि SC/ST परिवारों को मिलेगी:नीरज गौतम की पहल पर सीएम ने दिए आवंटन के निर्देश
    Next Article
    बलिया में 471 पेटी शराब जब्त, कीमत 23 लाख:STF और पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment