Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में 471 पेटी शराब जब्त, कीमत 23 लाख:STF और पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में एसटीएफ और बैरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भवन टोला से दो पिकअप वाहनों से विभिन्न ब्रांडों की 471 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जयप्रकाश नगर के भवन टोला बंधे के रास्ते पिकअप वाहनों में भरकर शराब नदी के माध्यम से नाव द्वारा बिहार ले जाई जाएगी। इस सूचना पर उप निरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दिकी (एसटीएफ) और प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम भवन टोला बंधे से कुछ पहले ही छिपकर पिकअप वाहनों का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद सामने से एक के बाद एक दो पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। ये दोनों पिकअप भवन टोला बंधे से नदी की ओर जाने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत अपने वाहनों से उनका पीछा किया। आगे भागने का रास्ता न मिलने पर पिकअप चालकों ने वाहन रोक दिए और उसमें सवार लोग उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान धर्मजीत भारती (पुत्र सुरेंद्र राम, निवासी हुसैनाबाद बांसडीह), करन कुमार शाह (पुत्र राम बहादुर शाह, निवासी बैरिया) और पिंटू प्रसाद (पुत्र स्व. ननकू प्रसाद, निवासी बहादुरपुर कोतवाली बलिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे यह शराब सुमित सिंह और राजा गुप्ता के बैरिया स्थित गोदाम से ला रहे थे। यह शराब अमरजीत सिंह (पुत्र स्व. चंद्रहास सिंह) और गौतम सिंह (पुत्र विधाता सिंह, निवासीगण भवन टोला, बैरिया) ने मंगवाई थी, जिसे वे नाव से बिहार ले जाने वाले थे। पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 471 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों पिकअप वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय सिंह ने कहा- शंकराचार्य के खिलाफ साजिश हो रही:गिरफ्तारी हुई तो आप पार्टी सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी
    Next Article
    नहर में डूबे युवक का शव मिला:चार दिन बाद खुर्जा में मिला, जेब में मिले रुपये, धक्का देकर मारने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment