Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में:एडवोकेट की चंडीगढ़ SSP को शिकायत, कहा- सॉन्ग में डबल मीनिंग बोल, इसे हटाएं

    2 hours ago

    1

    0

    अप्रैल में रिलीज होने वाली फिल्म केडी- द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके को लेकर विवाद हो गया है। चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि गाना भद्दा है। इसमें डबल मीनिंग बोल हैं। शिकायत में कहा गया है कि यह गाना युवाओं पर गलत प्रभाव डाल रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वायरल हो रहे अश्लील गाने के मामले में तुरंत BNS की धारा 294, 296, 79 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज की जाए और गाना सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए, क्योंकि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है। इससे महिलाओं, बच्चों और समाज की गरिमा बुरी तरह प्रभावित हो रही है, इसलिए सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है। वासु रंजन शांडिल्य ने शिकायत की कॉपी गृहमंत्री अमित शाह को भेजी है। गाने के बोल सुनने लायक नहीं वासु ने कहा कि गाने पर ऐतराज यह है कि इसमें जो बोल है, वह डबल मीनिंग है। जो किसी के लिए सुनने लायक नहीं है। इससे यूथ पर गलत असर पड़ेगा। हमारी युवा पीढ़ी इससे भ्रमित होगी। 5 भाषाओं में गाना रिलीज हुआ है यह गाना दो दिन पहले 15 मार्च को रिलीज हुआ। इस गाने को बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। यह गाना केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरोजिनी नायडू छात्रावास में सफाई और पानी के बदतर हालात:पुराने बाथरूम-टॉयलेट बंद, गंदे टंकी से आता है पीने का पानी
    Next Article
    राहत की खबर, 47 हजार टन LPG लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज "नंदा देवी"

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment