Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरोजिनी नायडू छात्रावास में सफाई और पानी के बदतर हालात:पुराने बाथरूम-टॉयलेट बंद, गंदे टंकी से आता है पीने का पानी

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास परिसर स्थित सरोजिनी नायडू छात्रावास में रहने वाली लगभग 210 छात्राओं को लंबे समय से सफाई, पानी, सुरक्षा और मेस जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने कई मौखिक व लिखित शिकायतें अधीक्षिका व कार्यालय को दीं। लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। सफाई व पानी की बदतर स्थिति छात्रावास में बाथरूम, वॉश बेसिन व अन्य स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होती, जिससे गंदगी फैली रहती है। नहाने की टंकी गंदी रहती है और पीने का पानी बिना फिल्टर के दिया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा है। मेन ब्लॉक में 12 पुराने बाथरूम-टॉयलेट बंद पड़े हैं। नए 4 ब्लॉकों में भी केवल 1-2 ही ठीक हैं, जबकि 200+ छात्राओं को असुविधा हो रही है। छात्राओं ने बताया कि नहाने के पानी, पीने के पानी जिस टंकी से आता है, उसमें गंदगी भरी रहती है और उसकी सफाई नहीं कराई जाती। वहीं पीने का पानी भी बिना फिल्टर या शुद्धिकरण के उपलब्ध कराया जा रहा है, जो छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है। सुरक्षा व गोपनीयता का खतरा इमारत जर्जर है, छतें गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार छतों के हिस्से गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे छात्राओं की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। हाल ही में अधीक्षिका ने दो पुरुष कर्मचारियों व महिला क्लर्क संग बिना सूचना के कमरों की तलाशी ली। जो छात्राओं के निजी स्थान का उल्लंघन था। शिकायत पर कमरों में अचानक घुसकर परेशान किया जाता है। मेस में घटिया भोजन मेस भोजन की गुणवत्ता व मात्रा खराब है। 16 मार्च को खाने में कीड़ा निकला। गैस समस्या बताकर रोटी बंद कर केवल चावल देने की बात हो रही है जबकि परीक्षाएं निकट हैं। ऐसी लापरवाही से स्वास्थ्य व पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षमता व फीस वृद्धि मेन ब्लॉक में 120 कमरे (150 छात्राएं), न्यू ब्लॉक 20 डबल-सीटर (40), डॉरमेट्री 10 (20)—कुल 210 छात्राएं। हर सत्र फीस बढ़ाई जा रही है, लेकिन सुविधाएं शून्य हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदवक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित:जौनपुर एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर की कार्रवाई
    Next Article
    संजय दत्त-नोरा फतेही का गाना सरके चुनर तेरी विवादों में:एडवोकेट की चंडीगढ़ SSP को शिकायत, कहा- सॉन्ग में डबल मीनिंग बोल, इसे हटाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment