Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क का 10 मीटर गड्‌ढा अब 50 मीटर हुआ:कानपुर में 22 दिन से बदहाली, मेयर ने कहा था- 15 दिनों में काम पूरा होगा

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर का ईदगाह चौराहा, 22 दिन पहले एक सड़क धंसी थी, इस समय इस सड़क पर गड्डे की लंबाई 10 मीटर से बढ़ कर अब 50 मीटर हो गई है। पहले 7 मकान गिरने का खतरा था, लेकिन अब 10 मकान गिरने का खतरा बन गया है। मेयर प्रमिला पांडेय ने 15 दिनों में काम पूरा करने के निर्देश दिये थे। अब वहां के रहने वाले परिवार और दुकानदार सड़क पर बैठे रहते है। जिसके बाद दैनिक भास्कर की टीम ने आज ग्राउंड पर पहुंचा। कानपुर शहर का ईदगाह चौराहा पर 22 जनवरी को डाट नाला धंसने की वजह से सड़क पर करीब 80 फिट गहरा 10 मीटर लंबाई में सड़क धंस गई थी। अब सड़क को धंसे हुए 22 दिन बीत गए है, जिसके बाद अब गड्डे की लंबाई लगभग 50 मीटर हो गई है। पहले यहां पर सात परिवारों को घर खाली करने के लिए नगर निगम ने नोटिस लगाए थे, अब तीन मकान और इस गड्डे की जद में आ रहे है। अब एक परिवार ने अपने बच्चों के साथ घर में रहना बंद कर दिया है। रात में सोने के लिए स्थानीय रिश्तेदारों के यहां परिवार शरण ले रहा है, लेकिन में सड़क पर बैठ के अपने मकान को देखते रहते है। अब बात उस परिवार की जो सड़क पर आ गया हम रात गुजारने रिस्तेदारी में गए मोहित का परिवार ईदगाह चौराहा के पास रहता है। इनके परिवार में पत्नी और 3 साल की बेटी माही है। मोहित बताते है, हम जिस मकान में रहते है, ये किराये का मकान है, कल जब रात में यहां दोबारा से सड़क धंसी थी, तब हम लोग घर के अंदर थे। जैसे ही सड़क धंसी हम लोगों को डर लग रहा था। कहीं हमारा मकान न धंस जाए। क्योंकि इस मकान में अंदर ग्राउंड बेसमेंट बना हुआ है। हम लोग डिनर करने के लिए जा रहे थे। उसके बाद हमारे परिवार ने रात में ही घर छोड़ दिया। हम लोग कल रात अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में रुके हुए थे। अभी हम लोग यहां आए है। क्योंकि अभी हमारे घर में सामान रखा हुआ है। मेरे छोटे छोटे बच्चे हम कहां जाए मोहित की पत्नी सोनी बताती हैं, यहां कल रात को गड्डा बहुत ज्यादा हो गया है, ऑलरेडी एक महीने से काम चल रहा है। इनकी लोगों की लापरवाही की वजह से और भी प्रॉबलम हो गई है। अब तो घर के अंदर जाने से भी डर लग रहा है। कि घर के अंदर पैर कैसे रखें। हम लोगों ने रात में सोने के लिए फ्रेंड सर्किल में व्यवस्था कर ली थी। यहां पर काम बहुत ही स्लो चल रहा है, जिस तरह की यहां पर स्थित बनी हुई है। इस तरीके से इन लोगो को काम बहुत ही स्पीड से करना चाहिए। ये लोग धीरे धीरे काम कर रहे हैं, मेरे छोटे बच्चे है, इनको लेकर के हम कहां जाएं। अब 10 मकान कभी भी गिर सकते है शरद द्विवेदी पहले तो ये गड्डा 4- 5 फिट का था। पहले ये लोग कूड़ा कबाद डाल के लीपापोती करते रहे। पहले से नीचे पाइप लीकेज थे, जो कभी खोल के चेक नहीं किये गए। उसके बाद अचानक से सड़क पर 10 से 15 मीटर सड़क पर गड्डा हो गया। नगर निगम ने तीन ठेकेदार बदल दिये। यहां लोगों के घर भी कारोबार भी है, रोजी रोटी सब बर्बाद पड़ी हुई है। लगभग अब इस गड्डे को 22 दिन होने जा रहे है। 10 दिन पहले महापौर जी आई थी। उन्होंने कहा था, इसको 15 दिनों में पूरा करवा देंगे। उन्होंने 24 घंटे काम करने के निर्देश दिये थे। अब तो गड्डे की स्थितियां बहुत ही बत्तर हो गई हैं। कल रात में अचानक से फिर से गड्डा हो गया है, अब ये 45 से 50 मीटर का गड्डा तैयार हुआ है, अब 2 से 3 मकान पूरी तरीके से जद में है ये कभी भी गिर सकते है। इस समय 10 मकानों के ऊपर गिरने का खतरा है। अब ये परिवार क्या खाएंगे, क्योंकि ये सब नॉर्मल परिवार है,काम धंधा सब ठप पड़ा हुआ है। मेयर ने 15 दिनों मे काम पूरा करने का दिया था निर्देश कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय ने 15 दिनों में काम पूरा करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद तीसरा ठेकेदार काम करने आया था। अब शाम तक 4 ठेकेदार के आकर काम करने की बात जानकारी मे आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में बसंत-उत्सव का शुभारंभ आज:अध्यक्ष कमलेश डी-पटेल पहुंचे, हजारों साधक होंगे शामिल, 2 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
    Next Article
    अयोध्या में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी, न्यूनतम 7.5 डिग्री:दिन में धूप, सुबह-शाम ठंड; धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment