Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल छोड़ गैस की लाइन में लगा स्टूडेंट:सिलेंडर के लिए घंटों लाइन, नई पर्ची व्यवस्था से लोग परेशान, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया के आशा गैस सर्विस पर शुक्रवार को गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय स्थित शुगर मिल के पास एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे थे। उन्हें सिलेंडर लेने से पहले पर्ची लेने के लिए कार्यालय भेजा गया, जिससे नई व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा गया। एजेंसी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि सिलेंडर लेने से पहले कार्यालय से पर्ची लाना अनिवार्य है। इसके बाद उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे, जो सुबह लगभग 10 बजे खुला। पर्ची मिलने के बाद, उन्हें दोबारा गोदाम पर लाइन में लगना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में लोगों को तपती धूप में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। पर्ची व्यवस्था ने बढ़ाई परेशानी उपभोक्ताओं के अनुसार, पहले ऑनलाइन बुकिंग दिखाने पर ही गैस सिलेंडर मिल जाता था। नई पर्ची व्यवस्था से अनावश्यक परेशानी बढ़ गई है और घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस मिलने में देरी हो रही है। कुछ उपभोक्ताओं ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। डायल 112 पुलिस टीम पहुंची हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें व्यवस्थित तरीके से लाइन में खड़ा किया। इसके बाद गैस सिलेंडर का वितरण दोबारा शुरू हो सका। पुलिस की उपस्थिति में शुरू हुआ वितरण लाइन में लगे कई उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि वे सुबह से गैस लेने के लिए खड़े हैं, लेकिन बार-बार प्रक्रिया बदलने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सिलेंडर वितरण ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर ही किया जाए, तो उपभोक्ताओं को इतनी परेशानी नहीं होगी। पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण जारी रहा, हालांकि नई पर्ची व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी रही। सुबह 3.30 पर ही लाइन में लग गए देवरिया खास के सुनील कुशवाहा ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग गए थे। काफी देर बाद करीब 7 बजे उन्हें जानकारी मिली कि पहले पर्ची कटवाने के बाद ही गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके बाद वह शुगर मिल स्थित आशा गैस सर्विस के कार्यालय पहुंचे, जहां पर्ची के लिए अलग से लाइन लगानी पड़ी। कार्यालय सुबह 10 बजे खुला, तब जाकर उनकी पर्ची कटी। इसके बाद उन्हें फिर से गोदाम पर जाकर गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। बीच में दूसरे को लाइन में लगाकर निपटा रहे काम चटनी गड़ही के देवेश मल्ल ने बताया कि वह भोर में करीब तीन बजे से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। बीच में घर से एक व्यक्ति को बुलाकर कुछ देर के लिए नहाने चले गए थे। इसके बाद स्कूल जाकर अपनी हाजिरी लगाई और फिर वापस आकर गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि सुबह से इंतजार कर रहे हैं, अब देखना है कि कब तक गैस सिलेंडर मिल पाता है। पर्ची की जानकारी न होने से परेशानी मनोज कुमार ने बताया कि सुबह से लाइन लगे हुए थे फिर पता चला कि मोबाइल से बुकिंग के आधार पर गैस नहीं मिलेगा। इसके बाद भाग कर गैस गोदाम के ऑफिस पर पहुंचे, वहां भी भीड़ लगी हुई थी। जहां पर 10 बजे ऑफिस खुला तो पर्ची कटवा कर यहां लाइन में लगे हैं देखिए गैस मिलता है कि नहीं मिल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुलरिहा में बनेगा आधुनिक इंटरटेनमेंट जोन:गेम्स और मनोरंजन की मिलेगी कई सुविधाएं, स्विमिंग पूल से जिम तक रहेगी व्यवस्था
    Next Article
    पहले महीने में 1 अब रोज 25 बिक रहे इंडक्शन:सिलेंडर की किल्लत के बाद बढ़ी डिमांड, ऑनलाइन आउट ऑफ स्टॉक, घर और दुकान दोनों में हो रहा यूज़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment