Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलरिहा में बनेगा आधुनिक इंटरटेनमेंट जोन:गेम्स और मनोरंजन की मिलेगी कई सुविधाएं, स्विमिंग पूल से जिम तक रहेगी व्यवस्था

    9 hours ago

    1

    0

    नगर निगम गोरखपुर के वार्ड-30 में गुलरिहा थाने के पीछे करीब 5164 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कम एंटरटेनमेंट जोन विकसित किया जाएगा। यह परियोजना राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित की गई थी, जिसे बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल गई है। बेसमेंट पार्किंग के साथ बनेगी चार मंजिला इमारत परियोजना के तहत बेसमेंट पार्किंग के साथ भूतल और चार मंजिला कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। परिसर में वाहनों की पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था होगी। यहां 49 दोपहिया और 34 चारपहिया वाहनों के खड़े होने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस कॉम्प्लेक्स की डिजाइन उत्तर प्रदेश जल निगम की सीएंडडीएस यूनिट-19 ने तैयार की है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह परिसर शहर के लोगों के लिए मनोरंजन और खेल गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा। खेल और मनोरंजन की मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं कॉम्प्लेक्स में स्विमिंग पूल, बॉक्स क्रिकेट, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया और दुकानें विकसित की जाएंगी। इसके अलावा शूटिंग रूम, बॉलिंग एली, टेबल टेनिस, एरोबिक्स सेंटर, किड्स जोन और आधुनिक जिम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, बिलियर्ड्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, रेसलिंग और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग यहां खेल और मनोरंजन का लाभ उठा सकें। युवाओं के लिए बनेगा आकर्षण का केंद्र सीएंडडीएस यूनिट-19 के प्रोजेक्ट मैनेजर लक्ष्मी प्रसाद के अनुसार, यह परिसर युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। वहीं नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से नगर निगम को राजस्व प्राप्त करने के नए स्रोत भी मिलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘योगी हमारे प्रोजेक्ट के लिए बजट नहीं देते’:बलिया के सपा MLA जेपी अंचल बोले– अखिलेश का दिया अस्पताल चालू नहीं हुआ, 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए लड़ूंगा
    Next Article
    स्कूल छोड़ गैस की लाइन में लगा स्टूडेंट:सिलेंडर के लिए घंटों लाइन, नई पर्ची व्यवस्था से लोग परेशान, पुलिस की मौजूदगी में वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment