Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, VIDEO:संभल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देख रहा था, DM-SP कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में शनिवार सुबह 10 बजे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्कूल का छज्जा गिर गया, जिससे 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हैं, जिन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डीएम-एसपी पुलिस लाइन से कार्यक्रम छोड़कर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। गांव में ही प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, जिसे बच्चे देख रहे थे। कुछ बच्चे छज्जे के ऊपर चढ़ गए थे, जिससे छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में कई बच्चे दब गए। लोगों ने मलबा हटाकर सभी को निकाला, तब तक 6 साल के निजामुद्दीन की मौत हो गई। घटना असमोली थाना क्षेत्र की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… स्कूल में चल रहा था कार्यक्रम मदाला फतेहपुर गांव में अल हसनैन पब्लिक स्कूल बना है। यहां पर गांव और आसपास के गांव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। शनिवार को स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। ध्वजारोहण के बाद बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे। आसपास के घरों के बच्चे भी कार्यक्रम देखने आए थे। कुछ बच्चे मेन गेट पर बने छज्जे में चढ़ गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर निकाला भार ज्यादा होने पर छज्जा भरभराकर गिर गया। मलबे में कई बच्चे दब गए। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। निजामुद्दीन (8) पुत्र मोहम्मद नईम, सैफ अली (11) पुत्र साबुन और शैदाना (10) पुत्र इमरान को ज्यादा चोटें आई थीं। सभी को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निजामुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। डीएम-एसपी-बीएसए तुरंत मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। SDM विकास चंद्र, CO असमोली अमन सिंह और थाना प्रभारी सुधीर पंवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद DM अंकित खंडेलवाल, SP कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पुलिस लाइन से कार्यक्रम छोड़कर मौके पर पहुंचे। BSA अलका शर्मा ने भी स्कूल पहुंचकर जानकारी ली। चाचा बोले- घर से झंडा फहराने निकला था बच्चे के चाचा मोहम्मद सुभान ने बताया कि हमारी फैमिली के बच्चे गए स्कूल में कार्यक्रम देखने। सभी तहेरे-चचेरे भाई घर से झंडा लेकर फहराने निकले थे। स्कूल में कुछ और बच्चे ऊपर छतों पर खड़े थे।दीवार गिरने से यह नीचे दब गया, इसलिए मौत हो गई। दो बहनों का इकलौता भाई था निजामुद्दीन लिटिल चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में 3 में पढ़ता था। लेकिन आज अपने स्कूल न जाकर अपने तहेरे भाइयों के स्कूल पहुंच गया। घर से सुबह 9 बजे निकला था। बोला आज 15 अगस्त है, झंडा फहराने जा रहा हूं। निजामुद्दीन के पिता किसान हैं। दो बहनों फातिमा और उमामा के बीच इकलौता भाई थी। हम कोई कार्यवाही नहीं करवा रहे। बच्चे की जिंदगी यहीं तक थी। हमारी सरकार से कोई मांग नहीं है। डीएम बोले- परिवार को दिलाई जाएगी मदद डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि प्राइमरी तक का प्राइवेट स्कूल है। यहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ आसपास के घरों के बच्चे स्कूल के छज्जे पर चढ़ गए थे। छज्जे के नीचे एक 8 साल का बच्चा भी खड़ा था। बच्चों के बोझ के कारण वह छज्जा गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, उनका इलाज चल रहा है। एसपी बोले- बिल्डिंग 20 साल पुरानी एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घर के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जो भी स्टेट की तरफ से सहायता है, वह उनको मिलेगी। किसी प्रकार की अन्य कार्यवाही करवाने से उनके परिवार के लोगों ने मना किया है। इसमें दो बच्चे घायल हैं, उनका ट्रीटमेंट करवाया जा रहा है। बिल्डिंग ज्यादा पुरानी नहीं थी। मात्र 20 साल या 19 साल पहले यह स्कूल बना था। बिल्डिंग की गलती नहीं है, छज्जे के ऊपर आस-पड़ोस के बच्चों के चढ़ जाने के कारण वह छज्जा गिर गया था --------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रैक्टर के टायर और मिडगार्ड के बीच फंसा युवक, मौत:कन्नौज में बच्चों के लिए बूंदी लेने जा रहा था, एक साइड से सिर दूसरी साइड से पैर बाहर निकले कन्नौज में शनिवार सुबह ट्रैक्टर और मिडगार्ड के बीच फंसकर युवक की मौत हो गई। युवक लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर पर बैठा था और गिरने से बचने के लिए टायर पर हाथ रखा था। इसके बाद वो फंसता चला गया। उसका एक साइड से सिर और दूसरी साइड से पूरा शरीर बाहर निकल आया। युवक के फंसते ही पहिया जाम हो गया और ट्रैक्टर खड़ा हो गया। 40 मिनट तक पुलिस और लोगों ने कोशिश की तब जाकर युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में फहराया तिरंगा:अखिलेश बोले- संविधान मजबूत करने के लिए जो त्याग करना पड़ेगा, करेंगे; 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट
    Next Article
    मथुरा नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया:नगर आयुक्त ने ध्वजारोहण कर दिलाई शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment