Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल में दो छात्र भिड़े, 5वीं के स्टूडेंट की मौत:कौशांबी में प्रिंसिपल समेत पूरा स्कूल सस्पेंड, पिता बोले-बेटे का गला दबाया गया

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के कौशांबी में सरकारी स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट हो गई। पिता का आरोप है कि आरोपी छात्र ने उनके बेटे का गला दबा दिया। टीचर्स ने बीच-बचाव नहीं किया। मारपीट से बेटे की हालत बिगड़ गई। बुधवार सुबह 9 बजे प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख स्कूल का स्टाफ फरार हो गया। सूचना मिलते ही ASP और CO फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद BSA ने प्रिंसिपल समेत 7 स्टाफकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। 13 साल का विभान प्राथमिक विद्यालय की 5वीं कक्षा में पढ़ता था। मामला चरवा थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… खाना खाते वक्त दर्द हुआ तो मां को पता चला पहाड़पुर सुधवर गांव के रहने वाले बीरू राठौर ऑटो चलाते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे विभान और शिवान तथा बेटी जान्हवी हैं। परिवार ने बताया कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद विभान घर पहुंचा। खाना खाते समय उसे गले में दर्द और दिक्कत हुई तो मां ने कारण पूछा। बच्चे ने बताया कि स्कूल में एक लड़के ने उसका गला दबा दिया था। उसे बहुत दर्द हो रहा था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसने प्रिंसिपल और क्लास टीचर को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। परिवार को लगा कि मामूली चोट होगी और वह ठीक हो जाएगा। शुक्रवार को बच्चे की परेशानी बढ़ गई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे प्रयागराज के आरोग्यवरम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी उसकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार सुबह 9 बजे उसकी मौत हो गई। भीड़ पहुंची तो स्कूल स्टाफ फरार हो गया परिजन शव लेकर सीधे स्कूल पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही पूरा स्टाफ वहां से जा चुका था। गांव के करीब 150 लोग भी मौके पर पहुंच गए और स्कूल का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही CO चायल शिवांक सिंह दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन पिता ने कहा कि बच्चों के बीच काफी देर तक झगड़ा और मारपीट होती रही, फिर भी शिक्षक समय रहते बीच-बचाव नहीं कर सके और मूकदर्शक बने रहे। जब तक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। हंगामा बढ़ने पर CO ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ASP अमिता सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की जानकारी डीएम डॉ. अमित पाल को दी। डीएम के निर्देश पर BSA कमलेन्द्र कुशवाहा ने प्रिंसिपल योगेश सिंह समेत सभी स्टाफकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। ग्रामीण बोले- टीचर पढ़ाने की जगह मोबाइल चलाते हैं ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में टीचर्स के भरोसे पर वे बच्चों को पढ़ने भेजते हैं। इस स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक 150 बच्चे पढ़ते हैं। यहां एक शिक्षामित्र समेत 7 शिक्षक हैं। अगर बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था, तो शिक्षकों ने उन्हें रोका क्यों नहीं? ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाने की बजाय मोबाइल चलाने में व्यस्त रहते हैं। ASP अमिता सिंह ने कहा- परिजनों ने आपसी विवाद के बाद बच्चे की मौत होने की बात बताई है। उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। लोगों को समझाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। स्कूल के छात्रों से भी जानकारी ली जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… 4 महीने पहले कहा था- जिंदगी भर साथ निभाऊंगा:घर से भागकर लव-मैरिज की थी, अब कानपुर में पत्नी की हत्या करके खुद ने सुसाइड किया कानपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड कर लिया था। 4 महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लव स्टोरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पुलिस और परिजनों के सामने पूरी जिंदगी साथ रहने का वादा कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में सरकारी शादी में बंटे ममता दीदी के गद्दे:बृजभूषण के बेटे का 3 करोड़ी दबदबा, अखिलेश समझ गए 'वास्तेगुना हुइंया'
    Next Article
    सीएम ने कहा- बांटने वालों के आदर्श बाबर और औरंगजेब:भदोही का नाम फिर से संत रविदास नगर कराएंगे, 'समरसता संकल्प अभियान’ की हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment