Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा की मां से की बदसलूकी, VIDEO:स्कूल से किताबें न खरीदने पर चिल्लाईं, बच्ची का नाम काटने की दी धमकी

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में स्कूल से किताबें खरीदने का विरोध करने पर स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चे की मां से बदसलूकी की। प्रिंसिपल लगातार बच्ची की मां पर चीखती रहीं। उन्हें बोलने का मौका ही नहीं दिया। जैसे ही बच्ची की मां कुछ बोलने की कोशिश करतीं, वह यू शटअप कहकर चुप करा देतीं। कहा- भागो यहां से। तमाशा नहीं होगा यहां। गेट लॉस्ट। बच्ची को स्कूल से निकालते की धमकी दी। मामले का वीडियो भी सामने आया है। इसमें प्रिंसिपल स्कूल कैंपस में बच्ची की मां से अभद्रता करती दिख रही हैं। मामला शहर के एसपी तिराहा स्थित न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल का है। नीलम वर्मा के अनुसार, उनकी बेटी अलीशा वर्मा यूकेजी की छात्रा है। उन्होंने बताया स्कूल द्वारा पहले जो कोर्स बताया गया था, वह पहले ही खरीद लिया गया था। इसके बावजूद, स्कूल प्रशासन ने बाद में लगभग 1200 रुपये की चार नई कॉपियां केवल स्कूल से खरीदने का दबाव बनाया। नीलम ने बताया कि उनकी बेटी कई दिनों से बिना होमवर्क के घर लौट रही थी। जब उन्होंने कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि नई कॉपियां न होने के कारण उसे काम नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद नीलम स्कूल पहुंचीं और प्रिंसिपल से मिलकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी, क्योंकि उनके पति की सैलरी अभी नहीं मिली थी। आरोप है कि इस बात पर प्रिंसिपल ममता मिश्रा भड़क गईं और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। नीलम वर्मा ने दावा किया कि उन्हें सबके सामने अपमानित किया गया और आपत्तिजनक शब्द कहे गए। साथ ही, बच्चे का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी से की है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए प्रिंसिपल से माफी मांगने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी मिल जमीन बिक्री पर मजदूरों का हंगामा:देवरिया में बकाया भुगतान की निष्पक्ष जांच की मांग
    Next Article
    30 दुर्लभ ग्रंथों का पुनः जीवित करेगा संपूर्णानंद विश्वविद्यालय:वाराणसी में प्रकाशन समिति की बैठक में अहम निर्णय, 6 नए प्रस्ताव भी स्वीकृत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment