Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कूल से घर लौट रही BA छात्रा से मोबाइल लूट:दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की, CCTV में कैद हुई घटना

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बीए सेकंड ईयर की छात्रा से मोबाइल छीन लिया। वारदात जनता डेयरी के सामने करीब दोपहर 1 बजे हुई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच कर रही है। मानस नगर कृष्णानगर निवासी पूजा (20) पुत्री सुनील कुमार केकेवी कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। शुक्रवार को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान जनता डेयरी के सामने बाइक सवार दो युवक आए और बात कर रही छात्रा के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन बदमाश तेज रफ्तार में भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर घटना के बाद दो युवकों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें बाइक सवार दो लड़के जाते दिखाई दे रहे हैं। छात्रा का दावा है इन्हीं लड़कों ने मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दाराेगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली पूरी:DM-SSP ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस एसआई परीक्षा:सुरक्षा व्यवस्था का सीओ ने किया निरीक्षण, नियमों का पालन करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment