Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्क्रैप माफिया रवि काना 15 दिन बाद भी नहीं मिला:CCTV फुटेज में दिखी कार, बिना जमानत जेल से रिहा किया गया था

    13 hours ago

    1

    0

    स्क्रैप माफिया रवि काना को जेल से रिहा हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। हाल ही में बांदा की एसओजी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें माफिया की कार घाटमपुर के पास जाती हुई दिखाई दी है। दादूपुर, दनकौर, ग्रेटर नोएडा निवासी कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना को अगस्त 2024 में गौतमबुद्ध नगर की जेल से बांदा मंडल कारागार स्थानांतरित किया गया था। उसे गुरुवार शाम 6:39 बजे बांदा जेल से रिहा कर दिया गया था, जबकि उस पर रंगदारी मांगने का एक मुकदमा अभी भी विचाराधीन था। इस रिहाई पर गौतमबुद्धनगर की सीजेएम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेल अधीक्षक से 6 फरवरी तक स्पष्टीकरण मांगा है। डीजी कारागार लखनऊ ने तत्काल प्रभाव से जेलर विक्रम सिंह यादव को निलंबित कर दिया था। जेल चौकी इंचार्ज अनूप पांडेय की तहरीर पर कोतवाली नगर में जेल अधीक्षक अनिल सिंह गौतम, निलंबित जेलर विक्रम सिंह यादव और अज्ञात जेल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। माफिया को पकड़ने के लिए नोएडा सहित 15 जिलों की पुलिस टीमें सुरागरसी में जुटी हैं। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर बांदा की एसओजी भी रवि काना की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, एसओजी ने चिल्ला बाईपास और घाटमपुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और संभावित आधा दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दी है। माफिया की जेल से रिहाई के मामले में एएसपी शिवराज के नेतृत्व में गठित पांच सदस्यीय विशेष टीम भी जांच कर रही है। यह टीम जेल अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका से संबंधित साक्ष्य संकलित कर रही है। गठित टीम ने जेल में बंदियों के साथ-साथ जेल के अधिकारियों और कर्मियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में एक दिन में मिले दो शव:लापता प्रधान और व्यापारी के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस के हाथ अभी खाली
    Next Article
    पंचमुखी महादेव का दर्शन कर भावविभोर हुए सांसद अवधेश प्रसाद:महंतों को प्रणाम किया, बोले-महादेव का दर्शन कर धन्य हो गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment