Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्कॉर्पियो ने बाइक-साइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत:महिला गंभीर, बाइक में लगी आग; महराजगंज पुलिस ने वाहन को पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक जलकर राख हो गई। जिसे लोगों खींचकर सड़क के किनारे किया। मामला भिटौली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तरकुलवा तिवारी के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो ने सामने जा रही साइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मपुर निवासी भोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम निवासी सूर्यभान ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। हादसे में भोला की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ड्राइवर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी। ड्राइवर स्कॉर्पियो पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही भिटौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने पुलिस से पकड़वाया, पति ने किया सुसाइड:झांसी में मायके में रह रही थी, लेने गया तो विवाद हुआ, 7 दिन बाद फंदे पर लटका मिला
    Next Article
    ईदगाह बस स्टैंड के पास चला नगर निगम का बुलडोजर:रोडवेज की शिकायत पर हटाया अतिक्रमण, जुर्माना भी वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment