Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पुलिस से पकड़वाया, पति ने किया सुसाइड:झांसी में मायके में रह रही थी, लेने गया तो विवाद हुआ, 7 दिन बाद फंदे पर लटका मिला

    4 hours ago

    1

    0

    झांसी में 2 दिन पुरानी युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। लगभग एक महीने पहले पत्नी मायके चली गई थी। 7 दिन पहले उसे लेने गया तो झगड़ा हो गया। तब पत्नी और उसके परिजनों ने पुलिस को बुलाकर युवक को पकड़वा दिया। जमानत पर छूटने के बाद युवक डिप्रेशन में चल रहा था। उसने घर पर फांसी लगा दी। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोला तो युवक फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले का है। 25 दिन पहले मकान बेचा था मृतक का नाम कैलाश वर्मा (30) पुत्र मुन्नालाल वर्मा था। वह खुशीपुरा मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के चचेरे भाई राजू वर्मा ने बताया कि मेरा भाई कैलाश जेल चौराहा पर एक दुकान में हलवाई का काम करता था। उसकी शादी करीब 4 साल पहले नेहा से हुई थी। उनकी दो साल की बेटी और एक साल का एक बेटा है। दोनों ने समूहों से पैसा ले लिया था। अब समूह वाले उनको परेशान करते थे। कैलाश नशा करता था और उसकी ज्यादा इनकम नहीं थी। इसलिए कर्ज बढ़ रहा था। इसी वजह से कैलाश का अपनी पत्नी से झगड़ा होने लगा। 7 मार्च को कैलाश ने अपना घर भी बेच दिया था। इसके बाद मोहल्ले में किराए से रह रहा था। मायके में रह रही थी पत्नी राजू वर्मा ने आगे बताया- विवाद बढ़ने पर एक महीने पहले कैलाश की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। 7 दिन पहले कैलाश उसे लेने गया तो विवाद हो गया। तब पत्नी और उसके परिजनों ने फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस कैलाश को पकड़कर कोतवाली थाने ले गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी जमानत कराई थी। तब से कैलाश तनाव में था और काम पर नहीं जा रहा था। आशंका है कि परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया। बुधवार रात को बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोला तो कैलाश फंदा बनाकर लटका था। शव करीब दो दिन पुराना हो चुका था। कोई तहरीर नहीं मिली है नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में स्कूल चलो अभियान:बच्चों की जागरूकता रैली से शिक्षा का संदेश प्रसारित
    Next Article
    स्कॉर्पियो ने बाइक-साइकिल सवार को मारी टक्कर, 2 की मौत:महिला गंभीर, बाइक में लगी आग; महराजगंज पुलिस ने वाहन को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment