Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिख गुरुओं के बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: CM Yogi Adityanath

    3 hours from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से ही भारत की पहचान सुरक्षित है तथा देश और धर्म की रक्षा के लिए उनका बलिदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री ऐशबाग रोड स्थित डीएवी पीजी कॉलेज मैदान में श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सिख समुदाय को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं की परंपरा ने आस्था और संस्कृति की रक्षा के साथ ही अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस दिया।आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने देशभर में यात्राएं कर एक ओंकार का संदेश दिया। उनका मानना था कि ईश्वर एक है और सभी मनुष्य उसकी संतान हैं, इसलिए हर व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है। उन्होंने गुरु नानक देव जी के तीन प्रमुख सिद्धांतों नाम जपो, कीरत करो और वंड छको का उल्लेख करते हुए कहा ‘‘ईश्वर का स्मरण, ईमानदारी से परिश्रम और अपनी कमाई में दूसरों को भागीदार बनाना जीवन को सार्थक बनाता है।गुरुद्वारों की लंगर व्यवस्था समानता और सेवा की भावना का जीवंत उदाहरण है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं की परंपरा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ निर्भीक होकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। ‘‘गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों का बलिदान भी युवा पीढ़ी को धर्म, राष्ट्र और मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहने की सीख देता है।’’ उन्होंने बताया कि लखनऊ के गुरुद्वारों के सहयोग से मुख्यमंत्री आवास में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी। साथ ही उन्होंने कामना की कि लखनऊ के श्रद्धालुओं को ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिले।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुकतीर्थ, गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी समेत प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं तथा काशी में इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab में फिर बनी बीजेपी-अकाली दल की जोड़ी, Raja Warring बोले- कांग्रेस को होगा फायदा
    Next Article
    Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment