Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुखबीर की PM से मुलाकात कैसे हुई?:पंजाब में ग्राउंड सर्वे, चंडीगढ़ में हरियाणा CM से सीक्रेट मीटिंग; रात 11 बजे कॉल, बादल सुबह दिल्ली में

    6 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल के बीच हुई मीटिंग के सूत्रधार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। PM मोदी के साथ मीटिंग करने से पहले सुखबीर बादल की सीएम सैनी से चंडीगढ़ में हरियाणा CM निवास 'संत कबीर कुटीर’ में मीटिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में सुखबीर बादल और सीएम नायब सैनी में विधानसभा चुनाव से पूर्व गठबंधन और लोकसभा में डिलिमिटेशन व महिला आरक्षण बिल पर समर्थन को लेकर चर्चा हुई। दरअसल, भाजपा अकाली दल से लोकसभा में डिलिमिटेशन व महिला आरक्षण बिल पर समर्थन चाहती है और अकाली दल को पंजाब की राजनीति में बने रहने के लिए इस समय भाजपा के सहारे की जरूरत है। इसी मीटिंग में पीएम से मुलाकात का पूरा खाका तैयार हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से हरी झंडी मिलने के बादे प्रधानमंत्री मोदी से सुखबीर बादल की बैठक फिक्स करवाई गई। फिर गुरूवार रात 11 बजे सुखबीर बादल को PMO से कॉल आई और वह दिल्ली पहुंच गए। सुखबीर बादल को सर्वे में क्या सच्चाई मिली:- CM सैनी से सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? रात को PMO से फोन, सुबह सुखबीर दिल्ली पहुंचे:- आखिर में जानिए, इस पर अकाली दल व BJP का क्या कहना… चीमा बोले- सैनी से मीटिंग हुई, बाकी सुखबीर बताएंगे इस पूरे मामले पर अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने कहा- सुखबीर बादल की सीएम नायब सैनी से मुलाकात हुई है, लेकिन उस मुलाकात में क्या हुआ, इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। सुखबीर बादल की पीएम से मीटिंग में क्या बातें हुईं, यह तभी पता चलेगा जब सुखबीर बादल वापस आएंगे और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा- ये जरूरी नहीं कि पीएम से मुलाकात गठबंधन के लिए ही हो। पार्टी जो भी फैसला लेगी, उसमें सभी की राय ली जाएगी। भाजपा के साथ अकाली दल ने 10 साल सरकार चलाई है, इसलिए भाजपा नेताओं के साथ संबंध स्वाभाविक हैं। भाजपा नेता बोले- हमें कुछ नहीं कहना पंजाब में भाजपा नेताओं का पक्ष जानने के लिए कई सीनियर नेताओं को फोन किए गए। उनका कहना था कि पार्टी हाईकमान ने पंजाब भाजपा के नेताओं को दो टूक कह दिया कि अकाली दल के साथ गठबंधन होगा या नहीं, इस बारे में अभी कोई बात नहीं करेगा। नेताओं का कहना है कि भाजपा गठबंधन की बात करके बैकफुट पर नहीं आना चाहती है। भाजपा इस बार बराबर की पार्टनरशिप पर गठबंधन करने का दबाव बना रही है, इसके लिए शिअद की कुछ मांगों को पूरा किया जा सकता है। ********* ये खबर भी पढ़ें: PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 40 से 45 मिनट तक मुलाकात की। पीएम से मीटिंग से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा CM नायब सैनी से भी मुलाकात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक के बेटे को जेल से लेकर निकली झांसी पुलिस:चेहरा न दिखे, इसलिए वैन में पर्दे डाले; 400 km का सफर, 30 पुलिसवाले सुरक्षा में तैनात
    Next Article
    लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाज:पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment