Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साले ने जीजा की सिल-बट्‌टे से की हत्या:इटावा में शादी के दौरान शराब के नशे में मारपीट, बोला- मोहल्ले के लड़को ने पीटा

    5 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा में बीते 11 फरवरी को घर में शादी के दौरान हुए खूनी संघर्ष में जीजा उमेश चंद्र बाथम की मौत हो गई, जबकि साला प्रेम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि दोनों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। नशे में विवाद बढ़ा और प्रेम सिंह ने सिल से सिर पर वार कर दिया। इलाज के दौरान उमेश चंद्र बाथम ने दम तोड़ दिया। नशे में बढ़ा झगड़ा, सिल से किया प्रहार 11 फरवरी की रात शादी वाले घर में खुशियों का माहौल था। परिवार के लोग और मेहमान समारोह में शामिल थे। इसी बीच उमेश चंद्र बाथम और उनके साले प्रेम सिंह ने ज्यादा शराब पी ली। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि प्रेम सिंह ने नशे की हालत में पास में रखी सिल उठाकर उमेश चंद्र बाथम के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिवार के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में डॉक्टरों ने उमेश चंद्र बाथम का इलाज शुरू किया, लेकिन सिर में गहरी चोट होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल पूरी तरह शोक में बदल गया। घटना में प्रेम सिंह भी घायल हुआ था। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चला। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और परिजनों के बयान दर्ज किए। गैर इरादतन हत्या में भेजा जेल मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धाराएं लगाई गईं। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। आरोपी प्रेम सिंह ने बताया कि हम चार लोग घर के अंदर बैठे थे, और सभी लोग काफी देर से शराब पी रहे थे, शादी गेस्ट हाउस में थी, मै दो बार जाने के लिए उठा लेकिन जीजा बार बार मुझे रोक रहे थे, नशे में किस बात पर मारपीट शुरू हुई सब लोगों के बीच पता नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:80 केंद्रों पर 45687 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, CCTV और मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
    Next Article
    ललितपुर में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू:50 केंद्रों पर CCTV निगरानी, हाईस्कूल में हिंदी का पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment