Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू:80 केंद्रों पर 45687 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, CCTV और मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार से शुरू हो गई है। जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर कुल 45,687 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल में 24,187 और इंटरमीडिएट में 21,500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने लगभग 2,850 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। इनमें 1,800 बेसिक शिक्षा और शेष माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापक हैं। इसके अतिरिक्त, छह सचल दल, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… DIOS राजेश कुमार ने बताया कि वे स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे और किसी भी कीमत पर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। DIOS ने बताया कि इसमें आठ कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सभी 80 परीक्षा केंद्रों की कक्षाओं की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक कंप्यूटर पर 10 केंद्रों की निगरानी का जिम्मा है। सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम भी बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी मुख्यालय में बैठे अधिकारियों द्वारा 24 घंटे की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 37,339 छात्र दे रहे हाईस्कूल एग्जाम:पहला पेपर हिंदी का, सीसीटीवी निगरानी में हो रही परीक्षा
    Next Article
    साले ने जीजा की सिल-बट्‌टे से की हत्या:इटावा में शादी के दौरान शराब के नशे में मारपीट, बोला- मोहल्ले के लड़को ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment