Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्लैब गायब होने की बात सही नहीं मानते लोग:प्रशासन ने कहा था, स्लैब उठा ले जाते हैं अराजकतत्व

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना में नाले एवं ट्रंच पर रखे स्लैब गायब होने को स्थानीय लोग सही नहीं मानते। जिस स्थान पर 12 वर्षीय कन्हैया घायल हुआ था, वहां ट्रंच पर स्लैब नहीं था। GDA और प्रशासन ने इस बात का दावा किया था कि अराजकतत्व स्लैब चोरी कर ले जाते हैं। जबकि स्थानीय लोगों का दावा है कि वहां स्लैब कभी था ही नहीं। लोगों का सवाल है कि आखिर ये स्लैब किसके काम आएंगे। इन्हें तो बेचा जा सकता है और न ही कोई उपयोग हो सकता है तो कोई इतना भारी स्लैब क्यों और कैसे लेकर जाएगा? झुंगिया बाजार निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के पुत्र कन्हैया राप्तीनगर विस्तार योजना के 24 मीटर रोड पर बुधवार की शाम को साइकिल चला रहा था। अचानक वह फिसलकर अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए बने ट्रंच में गिर गया। उसमें सरिया निकला था, जो उसके पेट में घुस गया। अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन ने कहा था कि वहां पर स्लैब डाला गया था लेकिन स्थानीय अराजकतत्वों ने स्लैब चोरी कर लिया। अब दोबारा वहां स्लैब डाला गया है। और स्थानों से नहीं चोरी होते स्लैब सड़क के दोनों ओर ट्रंच व नाला बनाए गए हैं लेकिन कहीं से भी कोई स्लैब चोरी नहीं हुआ है। हर जगह स्लैब मौजूद हैं, भले ही बेतरतीब तरीके से रखे हों। कई स्लैब तो ट्रंच के भीतर गिर गए हैं, जिससे उसमें तार रोकने के लिए लगाए गए एंगल टूट गए हैं। यह काम पूरा मान लिया गया है लेकिन अब तक किसी का ध्यान टूटे गए स्लैब पर नहीं गया। जानिए लोगों ने क्या कहा स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां स्लैब कभी नहीं था। अगर चोरी होती तो केवल एक या दो स्लैब ही बार-बार क्यों चुराया जाएगा? बाकी स्लैब भी रखे हैं, उनको लेकर इस तरह की बातें क्यों नहीं आतीं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की शुक्रवार को दोनों पाली की परीक्षा संपन्न:मेरठ के स्टूडेंट बोले-12वीं का इंग्लिश पेपर आसान, लेकिन ट्रांसलेशन रहा मुश्किल
    Next Article
    शादी के मंडप में दूल्हा डगमगाया, लौटी बारात:पिता बोले- पैरों पर पानी डाला तो कांपने लगा, थाने में 8 घंटे चली पंचायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment