Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड की शुक्रवार को दोनों पाली की परीक्षा संपन्न:मेरठ के स्टूडेंट बोले-12वीं का इंग्लिश पेपर आसान, लेकिन ट्रांसलेशन रहा मुश्किल

    5 hours ago

    1

    0

    जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तहत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। अधिकतर छात्रों ने दोनों पेपर आसान बताए, हालांकि अंग्रेजी में ट्रांसलेशन और अनसीन पैसेज ने कुछ छात्रों को परेशानी में डाला। सोशल साइंस का पेपर आसान सुबह की पाली में आयोजित सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि पेपर सरल और संतुलित था। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिससे छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी। इंग्लिश पेपर आसान, लेकिन ट्रांसलेशन में हुई परेशानी दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा में छात्रों ने पेपर को आसान बताया लेकिन ट्रांसलेशन और अनसीन पैसेज में छात्रों को मुश्किल हुई। आरजी कॉलेज की छात्रा प्रिया ने बताया की पेपर काफी अच्छा और आसान था। जो पढ़ा था वही आया। ग्रामर से टेंस और सेंटेंस से जुड़े ज्यादा सवाल पूछे गए, लेकिन ट्रांसलेशन करने में थोड़ी दिक्कत हुई। छात्रा विधि ने कहा की पेपर आसान था और ग्रामर व लिटरेचर से सवाल पूछे गए थे। टीचर्स ने जो पढ़ाया था वही आया, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। 12वीं की छात्रा तन्वी ने बताया- पेपर अच्छा गया। ट्रांसलेशन और अपोजिट शब्दों में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा। कुछ छात्राओं ने कहा कि उन्होंने सभी प्रश्न हल किए और पेपर संतोषजनक रहा, जबकि कुछ के अनुसार अनसीन पैसेज और ट्रांसलेशन अपेक्षाकृत कठिन थे। एक छात्रा ने बताया कि ट्रांसलेशन इतना कठिन था कि उसे समझने में काफी समय लगा। जिले में परीक्षा के लिए 98 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 77,270 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी अधिकारियों और सचल दल प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। सचल दल दोनों पालियों में सक्रिय रहे और परीक्षा शुरू होने से पहले विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी:शिवाजी की जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- राहुल गांधी की टिप्पणी पर बहुत ध्यान मत दें
    Next Article
    स्लैब गायब होने की बात सही नहीं मानते लोग:प्रशासन ने कहा था, स्लैब उठा ले जाते हैं अराजकतत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment