Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सोलर मैन ऑफ इंडिया'सोलंकी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 'क्लाइमेट सत्याग्रह' कार्यक्रम में छात्रों को किया जागरूक

    13 hours ago

    1

    0

    उन्नाव। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरण संकट के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, नवाबगंज, उन्नाव में 'क्लाइमेट सत्याग्रह: फ्रॉम अवेयरनेस टू एक्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 'सोलर मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. हर्षल शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। प्रोफेसर सोलंकी ने अपने संबोधन में जलवायु संकट, प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग और सौर ऊर्जा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रोफेसर सोलंकी ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। उन्होंने बताया कि मानवता पृथ्वी के संसाधनों का अत्यधिक दोहन कर रही है, जहां दुनिया हर वर्ष 1.8 पृथ्वी के बराबर संसाधनों का उपभोग कर रही है, जबकि हमारे पास केवल एक पृथ्वी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जीवनशैली में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हर व्यक्ति को अपनी जरूरतों को सीमित करना होगा और सोच-समझकर संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। प्रोफेसर सोलंकी ने 'सीमित धरती, सीमित उपभोग' का संदेश देते हुए कहा कि सतत जीवनशैली ही भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने अपनी 'एनर्जी स्वराज यात्रा' की जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2020 से वह 100 प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित बस के माध्यम से पूरे देश की यात्रा कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में उन्होंने 80 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है और 1800 से अधिक व्याख्यान देकर लाखों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में उनकी '100 दिवसीय भारत क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा' 13 मई से 20 अगस्त 2026 तक देश के 51 शहरों को जोड़ रही है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को सतत जीवनशैली अपनाने और ‘फिनाइट लिविंग प्लेज’ से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ‘क्लाइमेट प्लेज सेरेमनी’ में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अगले एक वर्ष तक नए कपड़े नहीं खरीदने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने का वादा किया। छात्रों ने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय तकनीक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर प्रो. सोलंकी से सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे पर्यावरण जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सिविल कोर्ट लाठीचार्ज पर हरदोई अधिवक्ताओं का विरोध:राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सुरक्षा की मांग
    Next Article
    अमरोहा में भीम रक्षक एकता ने लगाए गंभीर आरोप:सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों पर अनियमितताओं, भेदभाव का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment