Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत:परिवार का आरोप- स्कूल स्टाफ बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भागा; स्टाफ बोला- वॉशरूम में सांप ने काटा

    10 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के सौरमऊ स्थित यश कान्वेंट स्कूल में पहली कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा माहिरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि स्कूल स्टाफ बच्ची को अस्पताल में छोड़कर चला गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, स्कूल के एक स्टाफ सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि बच्ची को वॉशरूम में सांप ने काट लिया था। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। माहिरा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही गांव की रहने वाली थी। उसके दादा मोहम्मद अली के मुताबिक, सुबह माहिरा स्कूल बस से स्कूल गई थी। दोपहर करीब एक बजे के बाद स्कूल से फोन आया कि बच्ची की तबीयत खराब है। इसी दौरान वे स्कूल की ओर जा रहे थे, तभी घर से जानकारी मिली कि माहिरा को अस्पताल ले जाया गया है। मोहम्मद अली अस्पताल पहुंचे तो माहिरा इमरजेंसी में मृत पड़ी थी। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से पूछा कि बच्ची को कौन लेकर आया था। दादा के मुताबिक, उन्हें बताया गया कि दो लोग माहिरा को अस्पताल में लिटाकर चले गए थे और उन्होंने बच्ची के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। स्कूल स्टाफ का दावा- वॉशरूम में सांप ने काटा स्कूल के एक स्टाफ सदस्य ने बताया कि माहिरा वॉशरूम गई थी। वहीं कथित तौर पर उसे सांप ने काट लिया। इसके बाद वह चीखते हुए बाहर आई और बेहोश हो गई। स्कूल की ओर से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि माहिरा सुबह घर से बिल्कुल ठीक हालत में स्कूल गई थी। वह अपने साथ खाना भी लेकर गई थी। माहिरा की एक बहन मंतशा है। उसके पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए विदेश में नौकरी करते हैं। पुलिस बोली- पोस्टमार्टम से साफ होगी मौत की वजह सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली देहात क्षेत्र की एक बच्ची स्कूल गई थी और तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। सीओ सिटी ने कहा कि छात्रा की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच कर रही है। लापरवाही या अन्य किसी तथ्य की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:अम्बेडकरनगर में कोर्ट ने लगाया 26 हजार का जुर्माना, 50% रकम पीड़िता को मिलेगी
    Next Article
    5 दिन से लापता बीए छात्र का मिला शव:कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था, शहजाद नदी का पानी उतरने पर दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment