Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में अधिवक्ता के घर घुसकर मारपीट, पिता घायल:पूर्व महासचिव के घर पर हमला, मां की सोने की चेन लूटी, केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव आर्त मणि मिश्र के घर में घुसकर मारपीट की गई। इस दौरान उनके पिता को भी पीटा गया और मां की सोने की चेन छीन ली गई। घटना में आर्त मणि मिश्र और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 3:30 बजे कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में हुई। आर्त मणि मिश्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के पास रहने वाले नरेश और भक्कू, जो कृष्णा के बेटे हैं, कृष्णा और नरेश की पत्नी के साथ 4-5 अज्ञात लोगों को लेकर जबरन उनके घर में घुस आए। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से डंडों और लात-घूसों से हमला किया। आर्त मणि मिश्र ने बताया कि हमलावरों ने एक बड़े बांस के डंडे से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। जब आर्त मणि मिश्र के पिता उन्हें बचाने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। आरोपियों ने उनकी मां को धक्का देकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। कई लोगों के बीच-बचाव के बाद आर्त मणि मिश्र और उनके पिता की जान बची, लेकिन जाते-जाते हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन ने मां के खाते से निकाले 7.5 लाख रुपए:सुलतानपुर में भाई ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    मौलाना उस्मान कासमी ने रोजे, जकात के महत्व को बताया:बोले-रमजान का रोजा भूख प्यास का कराता है एहसास, अच्छा इंसान बनने की देता है प्रेरणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment