Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना उस्मान कासमी ने रोजे, जकात के महत्व को बताया:बोले-रमजान का रोजा भूख प्यास का कराता है एहसास, अच्छा इंसान बनने की देता है प्रेरणा

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मदरसा जामे इस्लामिया के निदेशक और मरकज मस्जिद के इमाम मौलाना उस्मान कासमी ने रोजे (उपवास) और जकात के महत्व पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लाम ने गरीबों और यतीमों की मदद को व्यावहारिक रूप से दर्शाया है। मौलाना कासमी ने बताया कि रोजा रखने से व्यक्ति को भूख और प्यास का एहसास होता है। इससे वह दूसरों के दर्द और गम को बेहतर ढंग से समझ पाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम ने हर मुसलमान पर रोजा फर्ज किया है। इसमें बादशाह या आम नागरिक के बीच कोई भेद नहीं है। रोजा अल्लाह का हुक्म है और इस्लाम के बुनियादी स्तंभों में से एक है। मौलाना कासमी के अनुसार, रमजान के महीने में हर नेक अमल का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए लोग रोजे के साथ-साथ अपने माल की जकात भी निकालते हैं। जकात के निजाम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह रकम गरीबों को बिना उनके मांगे दी जानी चाहिए। इस्लाम कहता है कि गरीबों को मांगने आने की जरूरत न पड़े, बल्कि उनके घरों तक जाकर यह मदद पहुंचाई जाए। इस पैसे का उपयोग सिर्फ कपड़े और खाने के लिए ही नहीं, बल्कि उन बच्चों की फीस भरने में भी किया जा सकता है जो शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते। ईद के दिन के लिए मौलाना कासमी ने पैगंबर मोहम्मद के फरमान का जिक्र किया कि सबसे बेहतर कपड़े पहनें। इसका अर्थ साफ-सुथरे कपड़े पहनना है, जरूरी नहीं कि वे नए हों। उन्होंने रमजान के दौरान गाली-गलौज, बुरी बातों, लड़ाई-झगड़े और एक-दूसरे की बुराई से बचने और एक अच्छा इंसान बनकर रहने की सलाह दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में अधिवक्ता के घर घुसकर मारपीट, पिता घायल:पूर्व महासचिव के घर पर हमला, मां की सोने की चेन लूटी, केस दर्ज
    Next Article
    गाजीपुर में पुलिस टीम पर हमला:नौकरी विवाद में मारपीट के बाद 7 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment