Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बम हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार:घर पर किया था हमला, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने बम हमले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बंधुआकला थाना पुलिस ने बुधवार को इन अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। यह मामला बबुरी अलीगंज निवासी आरती सिंह पत्नी करमजीत सिंह की शिकायत से संबंधित है। आरती सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:44 बजे उनके भतीजे की वरीक्षा के कार्यक्रम से पहले घर पर रामायण पाठ चल रहा था। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार आठ लोग उनके घर पहुंचे। आरती सिंह और उनका परिवार घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी के पास मौजूद था। तभी विष्णु प्रभाकर मिश्रा उर्फ अमन मिश्रा, आशीष पाण्डेय, ध्रुव तिवारी, उज्जवल सिंह और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें गालियां दीं। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर बम फेंका, जो उन्हें न लगकर पास खड़ी बोलेरो गाड़ी में जा लगा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मझना ओवरब्रिज के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें हरदी दाऊदपुर निवासी विष्णु प्रभाकर मिश्रा उर्फ अमन मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा, पूरे शीतल पाण्डेय का पुरवा मजरे मझना निवासी आशीष पाण्डेय पुत्र भरत पाण्डेय, और ग्राम बैशी का पुरवा मजरे मझना निवासी प्रिंशू मिश्र पुत्र कृपाशंकर मिश्रा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.32 बोर) और दो जिंदा कारतूस, साथ ही एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर दर्ज FIR को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने कहा- सरकार ऐसे व्यक्तियों को संरक्षण दे रही, जिन पर आपराधिक मुकदमे हैं
    Next Article
    बिजनौर में सपा की SIR जागरूकता साइकिल रैली:बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल, शहर भर के मुख्य मार्ग और चौराहों से गुजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment