Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में बस परिचालक से लूट:18 हजार रुपए मोबाइल लूटा, कोतवाली नगर से 100 मीटर दूर पर हुई वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह बस स्टेशन के पास एक बस परिचालक से लूट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने सुल्तानपुर डिपो के परिचालक विनोद दुबे से लगभग 18,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन और बैग छीन लिया। यह वारदात कोतवाली नगर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। यह घटना कानपुर से सुल्तानपुर पहुंची बस संख्या UP 78 KT 2018 के परिचालक विनोद दुबे के साथ सुबह लगभग छह बजे हुई। विनोद दुबे ने बताया कि जगदीशपुर से दो यात्री उनकी बस में सवार हुए थे। इन यात्रियों ने पैसे देने के लिए बस अड्डे पर बिरयानी की दुकान का बहाना बनाया था। बस अड्डे से लगभग 100 मीटर आगे गोपालदास पुल के निकट बिरयानी की दुकान पर पहुंचने के बाद, बदमाशों ने परिचालक को अकेला पाकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने विनोद दुबे के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और उनका मोबाइल भी छीन लिया। लूटे गए बैग में लगभग 18,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन, टिकट मार्ग और ईटीएम मशीन शामिल थी। घटना के बाद, विनोद दुबे ने पैदल भागकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाद में उनका मोबाइल फोन बरामद कर लिया। परिचालक विनोद दुबे ने कोतवाली नगर में घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। विनोद दुबे सुल्तानपुर डिपो में कार्यरत हैं और अयोध्या जिले के ग्राम नेचारा के निवासी हैं। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, "हमारी गाड़ी कानपुर से सुल्तानपुर आ रही थी। जगदीशपुर से दो यात्री सुल्तानपुर के लिए बैठे थे। उन्होंने कंडक्टर को झांसे में लेकर सब्जी मंडी के अंदर ले जाकर मारपीट की और बैग छीन लिया। बैग में करीब 18 हजार रुपये, एटीएम और टिकट मशीन थी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में होली पर 'राम-राम' और 'जय भीम' विवाद:मारपीट-पथराव में दस घायल, छह पर केस दर्ज, VIDEO
    Next Article
    सीतापुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पर हंगामा:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, परिजन बिना पोस्टमार्टम ले गए शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment