Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में जमीन विवाद पर फायरिंग, 9 नामजद पर केस:पूर्व मंत्री भी शामिल, भाजपा MLC ने SP को लिखा पत्र

    1 hour ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रविवार को एक पुराने जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस दौरान पिस्टल और रिवाल्वर से फायरिंग की गई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह सहित 9 नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कल्याणपुर निवासी जिलाजीत यादव ने अखंड नगर थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उनका गांव के अरविंद यादव से पुराना जमीनी विवाद है। शिकायत के अनुसार, इसी विवाद के चलते राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, अरुण सिंह (रतनपुर, मैरवा), अमन यादव, आनंद यादव, अरविंद यादव (कल्याणपुर), सतीश सिंह, अमित सिंह (चंदीपुर) और हलचल तिवारी (नेमपुर, अंबेडकरनगर) सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावर पिस्टल, रिवाल्वर और लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की, जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। इस घटना के बाद, भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि अखंड नगर थाना क्षेत्र में हुए इस जमीनी विवाद में राणा अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह और उनके बच्चों को एक साजिश के तहत नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एमएलसी ने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में स्थानीय विधायक द्वारा इस परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की कई कोशिशें विफल हो चुकी हैं, जिसके दस्तावेजी साक्ष्य स्थानीय थाने में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में भी पूरे परिवार को अभियुक्त बनाने की साजिश के पीछे स्थानीय विधायक की भूमिका है। एमएलसी ने इन तथ्यों को जांच में शामिल करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने अखंड नगर के एसओ को निलंबित कर दिया है। घटना में कमलेश (40), विपुल (16), रोशनी (20), सोभावती (50) और संजय (31) घायल हुए हैं। इनमें से कमलेश और विपुल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में बिजली की मांग 200 मेगावाट पहुंची:गर्मी बढ़ने से आपूर्ति में चुनौती, 360 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान
    Next Article
    लखनऊ में सुबह से मौसम ठंडा:गर्मी से मिली राहत, अब सामान्य रहेगा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment