Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में पुलिस को मिली सफलता:अपहरत किशोरी को पुलिस ने ढाई घंटे में किया बरामद, हिरासत में आरोपी

    8 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका और एक बच्चे को सकुशल बरामद किया है। कुड़वार पुलिस ने अपहरण के ढाई घंटे के भीतर 15 वर्षीय बालिका को बचाया और आरोपी को हिरासत में लिया, जबकि कूरेभार पुलिस ने लापता बच्चे को ढूंढ निकाला। कुड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7 बजे ग्राम गहरी रवानिया पश्चिम से एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण हो गया था। पुलिस को पीआरवी 6084 के माध्यम से इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुड़वार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए, टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण, घटना के मात्र ढाई घंटे के भीतर बालिका को सकुशल ढूंढ लिया गया। बरामदगी के बाद नाबालिग बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल, उपनिरीक्षक वासुदेव यादव, उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक नवरंग सोनकर, कांस्टेबल विशाल जायसवाल और कांस्टेबल अजीत यादव शामिल थे। दूसरी घटना में, कूरेभार थाना क्षेत्र के पदुमरा में अपने नाना मल्हू के साथ रह रहे बालक संदीप (पुत्र बहोरे) के अपहरण की सूचना पीआरवी 6094 के माध्यम से थाने को मिली। संदीप मूल रूप से गोसाईगंज के धूंधूं निवासी है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य भौतिक साक्ष्यों की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि संदीप अपने बाबा अवधेश के साथ कामतागंज बाजार, कोतवाली देहात के ग्राम बभनगावां स्थित पंकज सिंह के ईंट भट्ठे पर चला गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद किया और उसे उसके नाना मल्हू को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, उपनिरीक्षक हरिशंकर शर्मा, कांस्टेबल मो. शहजाद, कांस्टेबल किशन लाल और कांस्टेबल दीपक कुमार बिन्द शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट:30°C पहुंचा पारा, 14°C तक रह सकता है न्यूनतम तापमान
    Next Article
    सुलतानपुर में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, गहने छीने:पति व सुसराल वालों ने 10 लाख और कार मांगी, सुलह के लिए नहीं पहुंचा कोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment