Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में शिया समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का जुलूस:घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, अंजुमन ने किया नौहा-मातम

    18 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस खैराबाद स्थित इमामबाड़ा अबूतालिब से शुरू हुआ। अंजुमन गुंचए मजलूमिया ने नौहा-मातम करते हुए कर्बला के शहीदों की शहादत को याद किया। जुलूस बाधमंडी चौराहे पर पहुंचने पर जंजीर और कमे का मातम भी किया गया। यह जुलूस खैराबाद से अन्नू चौराहा, बाधमंडी चौराहा, जमाल गेट, दरियापुर तिराहा होते हुए घासीगंज स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ, जहां ताजिये दफन किए गए। देखें, 3 तस्वीरें… बारिश के कारण खैराबाद और दरियापुर में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया था। इसके चलते जुलूस के समय में परिवर्तन किया गया। पहले यह जुलूस सुबह 10:30 बजे निकलना था, लेकिन इसे दोपहर 12:30 बजे निकाला गया। डॉ. नैयर रजा जैदी ने बताया कि यह जुलूस कर्बला के शहीदों के चालीसवें के रूप में निकाला जाता है। इमाम-ए-हुसैन और उनके साथियों की शहादत के बाद यजीद ने उनके परिवार की महिलाओं और बच्चों को कैद कर लिया था। उन्हें एक साल तक दमिश्क के कैदखाने में रखा गया। रिहा होने के बाद, हुसैन की बहन ने दमिश्क में ही एक मकान में पहली मजलिस का आयोजन किया। इसी दिन हुसैन का काफिला दमिश्क से छूटकर कर्बला पहुंचा था, जहां शहीदों की कब्रों पर नौहा-मातम किया गया था। इसी याद में हर साल यह जुलूस निकाला जाता है। डॉ. जैदी ने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से दुनिया को यह संदेश दिया जाता है कि हम किसी भी जालिम के साथ नहीं हैं, बल्कि हर मजलूम के साथ खड़े हैं। इस जुलूस में मोहम्मद नजीर, शफाअत हुसैन, डॉ. जफर, मोहम्मद हैदर, हसन अब्बास, अली जाफरी, आसिम सज्जाद, गुफरान मिर्जा और अजहर अब्बास सहित कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा को मिला लिंक एक्सप्रेस वे और U (HUB):इससे न्यू नोएडा की एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी, यू हब से स्टार्टअप और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा
    Next Article
    कानपुर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष...स्वागत में टेडीबियर ने किया डांस:मंच से उड़ाया कबूतर, क्रेन से पहनाई गई 250 किलो की माला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment