Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा को मिला लिंक एक्सप्रेस वे और U (HUB):इससे न्यू नोएडा की एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी, यू हब से स्टार्टअप और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी केबिनेट की बैठक में नोएडा को दो बड़ी योजना मिली है। पहली जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस की सीधी कनेक्टिविटी शामिल है। इसके लिए 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इसका सीधा फायदा न्यू नोएडा (DNGIR) को होगा। दूसरी नोएडा में यू हब विकसित किए जाएंगे। जिससे स्टाटअप को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर बढेंगे। पहले जानते है क्या डीएनजीआईआर दादरी नोएडा गाजियाबाद इंवेस्टमेंट रीनज यानी न्यू नोएडा को 209 वर्ग किलो मीटर में बसाया जा रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बुलंदशहर और ग्रेटरनोएडा के 80 गांवों की जमीन ली जा रही है। 2041 तक इस शहर को बसाया जाएगा। इसी के बीच से लिंक एक्सप्रेस वे निकलेगा। डीएनजीआईआर को मिलेगी कनेक्टिविटी गंगा एक्सप्रेस वे से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक एक्सप्रेस वे बनने से बड़ा फायदा न्यू नोएडा को होगा। ये लिंक एक्सप्रेस वे 20 किमी का हिस्सा बुलंदशहर यानी न्यू नोएडा के पास होकर जाएगा। प्रयास है कि इस स्थान पर एक रोटरी बनाई जएगी। जिससे न्यू नोएडा के लोग आसानी से इस लिंक एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर सकेंगे। पहले फेज का काम होगा शुरू न्यू नोएडा (डीएनजीआईआर) 209.11 वर्गकिमी में यानी 20 हजार 911.29 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इस मास्टर प्लान को चार फेज में पूरा किया जाएगा। 2023-27 तक है। इसमें 3165 हेक्टेयर को विकसित किया जाना है। एसीईओ ने बताया कि डेड लाइन नजदीक आ रही है। ऐसे में पहले फेज का काम शुरू कर दिया गया है। दूसरा फेज 2027 से 2032 तक 3798 हेक्टेयर एरिया को विकसित किया जाएगा। इसके बाद तीसरा 2032-37 तक 5908 हेक्टेयर और अंत में 2037-41 तक 8230 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का प्लान है। अब जाने नोएडा में बनेंगे यू हब नोएडा में यू हब विकसित किए जाएंगे। नोएडा , ग्रेटरनोएडा और यमुना विकास तीनो प्राधिकरण बनाएंगे। ये यू हब इन्क्यूबेशन, इनोवेशन और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई एक पहल है। जिसके तहत स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगी। नई तकनीक आएंगी और युवाओं को तकनीक के साथ रोजगार भी मिलेगा। ये नई जनरेशन की तकनीकी पर आधारित होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा कार्यशाला में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर चर्चा:जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, राष्ट्रभक्ति का स्वर गूंजा
    Next Article
    सुल्तानपुर में शिया समुदाय ने निकाला चेहल्लुम का जुलूस:घासीगंज कर्बला में ताजिये दफन, अंजुमन ने किया नौहा-मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment