Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सामूहिक विवाह में श्रमिकों को 85,000 रुपये की सहायता:कन्या विवाह सहायता योजना के तहत कानपुर देहात में आवेदन शुरू

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों और पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 85,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की विवाह योग्य पुत्रियों और पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिकों के विवाह संस्कार को सुगमता से संपन्न कराना है। कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत, सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 85,000 रुपये की धनराशि हितलाभ के रूप में प्रदान की जाएगी। आवेदन पत्रों की पारदर्शी जांच के बाद प्राथमिकता के आधार पर सामूहिक विवाह संपन्न कराए जाएंगे। सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए कुछ पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं। श्रमिक का विवाह तिथि से एक वर्ष पूर्व पंजीकृत होना और पंजीकरण का अद्यतन एवं नवीनीकृत होना अनिवार्य है। वधू की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। निर्माण श्रमिक की पुत्री का आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है। आवेदकों को जन्म प्रमाण पत्र/स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट/परिवार रजिस्टर की स्वप्रमाणित प्रति जमा करनी होगी। यदि पुत्री गोद ली गई है, तो संबंधित प्रमाणित अभिलेख प्रस्तुत करना होगा। अन्य आवश्यक दस्तावेजों में कुटुंब रजिस्टर/राशन कार्ड अथवा समतुल्य अभिलेख की स्वप्रमाणित प्रति शामिल है। आवेदन सामूहिक विवाह की निर्धारित तिथि से 15 दिन पूर्व करना अनिवार्य है। पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत होने का प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र भी देना होगा। मंडल स्तर पर जनपद कानपुर नगर में मार्च 2026 के द्वितीय सप्ताह में सामूहिक विवाह की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। इस आयोजन से कानपुर देहात के पात्र निर्माण श्रमिक भी लाभान्वित हो सकेंगे। इच्छुक और पात्र निर्माण श्रमिक सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, आघू कमालपुर रोड, कानपुरदेहात में अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। कार्यालय ने अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करनेका आग्रह किया है, ताकि जांच के बाद पात्र श्रमिकों को योजना का लाभ मिलसके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया:कासगंज में लोगों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया
    Next Article
    राजाराम हत्याकांड- पुलिस ने पूछे 80 सवाल:ठीक जवाब नहीं मिल सका, जमीन एग्रीमेंट के सवाल पर साधी चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment