Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सामाजिक समता मंच ने फूंका राहुल गांधी का पुतला:अलीगढ़ में AI समिट पर कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन पर फूटा गुस्सा, पुलिस से नोक–झोंक

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में सामाजिक समता मंच ने AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्द्धनग्न प्रदर्शन का विरोध किया। रेलवे रोड पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोक–झोंक हुई। हालांकि कार्यकर्ताओं ने भारी हंगामे के बीच राहुल गांधी का पुतला दहन किया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व AI समिट (Artificial Intelligence Summit) के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता टी–शर्ट उतारकर घुस गए थे। सामाजिक समता मंच के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को निंदनीय बताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। ​पुलिस से नोकझोंक, बीच सड़क पर पुतला दहन ​सामाजिक समता मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से उन्हें रेलवे रोड पर ही रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और नोक–झोंक होती रही। जब कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया गया, तो उन्होंने रेलवे रोड पर ही राहुल गांधी और कांग्रेस का संयुक्त पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। ​40 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सामने देश को किया शर्मसार ​प्रदर्शनकारी जय यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय समिट चल रही थी। इस कार्यक्रम में लगभग 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे। ऐसे समय में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं का वहां अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सरकार का विरोध नहीं है, बल्कि देश का विरोध है। कांग्रेस पहले से ही जनता के बीच अपनी साख खो चुकी है और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की संस्कृति और अखंडता को चोट पहुंचा रही है। ​पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल बलदेव चौधरी ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रित देश में अपनी बात रखने पर भी पुलिस अपराधियों की तरह पेश आती है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि भारत मंडपम की घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी देश की छवि के साथ खिलवाड़ न कर सकें। इस दौरान अजय तौमर,नानक राजपूत, अरुन शर्मा, राजगुरु, मनोज, पूरन यादव, गगन, रितिक, गोलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, VIDEO:दूल्हे ने कहा- दादा का था सपना, बहू हेलीकॉप्टर से आए ससुराल
    Next Article
    झांसी में क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिभा दिखाएंगे दिव्यांग:चार राज्यों से आए दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment