Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मृति ने दिल्ली में 'पंचायत टू पार्लियामेंट' पर दिया भाषण:महिला नेतृत्व और भागीदारी पर जोर, देशभर की महिलाओं को किया प्रेरित

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया की निवर्तमान ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित "Women Leaders Conclave" में "Panchayat to Parliament" विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखे। यह कार्यक्रम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया था। अपने संबोधन में, उन्होंने "मातृत्व और नेतृत्व" के बीच संतुलन, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और समाज के हर क्षेत्र में उनकी समान भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। स्मृति सिंह ने कहा कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को केवल परिवार या समाज के सीमित दायरे तक नहीं रखा जा सकता। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की प्रभावी भागीदारी विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है। "Panchayat to Parliament" सत्र के दौरान, स्मृति सिंह ने राजनीति में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की। उन्होंने राजनीतिक प्रतिनिधित्व, संसद और मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या, कॉरपोरेट जगत के शीर्ष पदों पर महिलाओं की भागीदारी, सरकारी नौकरियों, खेल, महिला सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बात की। स्मृति सिंह ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की भागीदारी केवल संख्या तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में उनकी सार्थक और प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि "Women’s Equity in Viksit Bharat" का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब महिलाओं को जमीनी स्तर से लेकर देश के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले संस्थानों तक समान अवसर और नेतृत्व की भूमिका मिले। अपने संबोधन में, स्मृति सिंह ने मातृत्व और सामाजिक नेतृत्व के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ महिलाएं सार्वजनिक जीवन, राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों में भी प्रभावी नेतृत्व कर सकती हैं। "Women Leaders Conclave" इसी पहल की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों, संघर्षों और नेतृत्व क्षमता को साझा करने का अवसर देना है। इस पहल का लक्ष्य महिलाओं को केवल प्रेरित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व, निर्णय-निर्माण और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाओं को अवसर, समानता और नेतृत्व की भूमिका देकर ही भारत को वास्तविक अर्थों में विकसित और सशक्त बनाया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश घायल, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा
    Next Article
    गोरखपुर मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार:पैर में लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment