Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट:जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश घायल, एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी और गोकशी के मुकदमे में वांछित बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। रजवाहे के पुल के पास चल रही थी चेकिंग सीओ अमित सिंह ने बताया कि 18 अगस्त की रात चौकी प्रभारी मौरा पुलिस टीम के साथ ग्राम मोरा से जड़ौदा पांडा जाने वाले रास्ते पर हसनपुर लोटनी रजवाहा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोरा की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने बाइक मोड़ ली और तेज गति से हसनपुर लोटनी की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाकर बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, बाइक गिरने के बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम को नजदीक आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा बदमाश जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने काफी देर तक कांबिंग की। इंतजार उर्फ काका निकला 25 हजार का इनामी घायल बदमाश की पहचान इंतजार उर्फ काका उर्फ इंसार पुत्र फुरकान निवासी ग्राम सोनचिड़ा, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में हुई। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इसके अलावा मौके से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अस्पताल में कराया गया भर्ती गोली लगने से घायल इंतजार को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज पुलिस के मुताबिक, इंतजार उर्फ काका शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गोकशी, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और फरार साथी के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार:रेलवे कर्मचारी ने देश के लिए जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक
    Next Article
    स्मृति ने दिल्ली में 'पंचायत टू पार्लियामेंट' पर दिया भाषण:महिला नेतृत्व और भागीदारी पर जोर, देशभर की महिलाओं को किया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment