Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोने के सिक्कों से भरा कलश दिखाकर 15 लाख ठगे:झांसी में तांत्रिक बीमार महिला को ठीक करने पहुंचे थे, फिर रुपए लेकर भागे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फर्जी तांत्रिकों ने बीमार महिला का इलाज करने के बहाने पूरे परिवार को अपने जाल में फंसा लिया और 15 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने ऐसा भ्रम पैदा किया कि परिवार को अपने ही घर में सांप नजर आने लगे। बाद में कमरे में खुदाई कर सोने के सिक्कों से भरा कलश दिखाकर दस करोड़ रुपए मिलने का लालच दिया और फिर पैसे लेकर फरार हो गए। मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी इलाके का है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीमार महिला के इलाज के बहाने शुरू हुआ खेल करारी निवासी राजा भैया पाल की मां रति पाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। परिवार ने कई जगह इलाज कराया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। इसी बीच बीते साल उनकी छोटी बहन राम कुंवर की मुलाकात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना क्षेत्र में उनके गांव गुगरी में ठेकेदारी का काम करने आए मुकेश से हुई। मुकेश ने खुद को तांत्रिक बताते हुए कहा कि वह तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक कर सकता है। राम कुंवर ने उससे अपनी बहन रति की तबियत खराब होने की बात बताई। इस पर मुकेश ने कहा कि उसे इलाज के लिए झांसी आना पड़ेगा। इसके बाद 6 जून 2025 को मुकेश झांसी के करारी स्थित रति पाल के घर पहुंचा। वहां उसने नींबू काटकर ढोंग रचा और दावा किया कि उनके घर में जमीन के नीचे धन गड़ा हुआ है। उसने कहा कि जब तक यह धन नहीं निकलेगा तब तक रति की तबियत ठीक नहीं होगी। गुरु को बुलाकर करवाई महंगी पूजा मुकेश ने परिवार को बताया कि जिस दैवीय शक्ति ने उन्हें परेशान कर रखा है, उसे शांत करने के लिए विशेष पूजा करनी पड़ेगी। जिसमें करीब 15 लाख रुपए का खर्च आएगा। उसने यह भी कहा कि यह धन निकालने का काम उसका गुरु नयान खान ही कर सकता है। परिवार के तैयार होने पर 10 जून को मुकेश अपने गुरु नयान खान और चेले रघुराज उर्फ फौजी को लेकर झांसी पहुंच गया। रति पाल ने बताया कि आरोपियों ने सबसे पहले पूजा सामग्री और जंगलों से जड़ी-बूटी मंगाने के नाम पर उनसे दो लाख रुपए नकद ले लिए। इसके बाद करीब एक महीने तक पूजा-पाठ का नाटक चलता रहा और धीरे-धीरे उनसे कुल 15 लाख रुपए ले लिए गए। कलावा बांधने के बाद घर में दिखने लगे सांप पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों ने एक दिन उनके हाथ में कलावा बांधा। इसके बाद उन्हें पूरे घर में जगह-जगह सांप दिखाई देने लगे। जब उन्होंने तांत्रिकों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि यह वही सांप हैं जो जमीन में दबे खजाने की रखवाली कर रहे हैं। आरोपियों ने परिवार को चेतावनी दी कि इन सांपों को छेड़ना या मारने की कोशिश नहीं करना, क्योंकि जैसे ही खजाना जमीन से निकलेगा, सांप अपने आप गायब हो जाएंगे। एक दिन आरोपी घर आए और बोले कि आज उस कमरे की खुदाई करेंगे जहां धन गड़ा हुआ है। उन्होंने परिवार के सभी लोगों को यह कहकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया कि यदि कोई बाहर निकला तो पूरे परिवार की मौत हो जाएगी। डर के कारण रति पाल, उनके पति शिवचरन पाल, बहू और बच्चे करीब दो घंटे तक कमरे में बंद रहे। सोने के सिक्कों से भरा कलश दिखाया करीब 2 घंटे बाद आरोपी कमरे से बाहर निकले और उनके हाथ में एक कलश था। उन्होंने रति को कलश दिखाया। जिसमें सोने जैसे दिखने वाले सिक्के भरे थे। हालांकि उन्होंने परिवार को सिक्कों को छूने नहीं दिया। उनका कहना था कि अगर अभी इसे छू लिया तो यह राख बन जाएंगे। इसके बाद उन्होंने घर के दूसरे कमरे में गड्ढा खोदकर कलश को फिर से जमीन में दबा दिया और कहा कि विशेष पूजा के बाद आकर इसे निकालेंगे। 10 करोड़ के लालच में कर्ज में डूबा परिवार सोने के लालच में परिवार पूरी तरह उनके झांसे में आ गया। पहले उन्होंने बैंक खाते से करीब नौ लाख रुपए निकालकर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद सात लाख रुपए उधार लेकर करीब आठ लाख रुपए और दे दिए। राजा भैया पाल के मुताबिक आरोपियों को कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपए दे दिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपी चले गए और बाद में उनके मोबाइल नंबर बंद हो गए। ऐसा खुला ठगी का राज जब आरोपियों से संपर्क नहीं हो पाया तो परिवार को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने सीपरी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में नयान खान निवासी महगांव जिला भिंड, मुकेश गुर्जर निवासी जिगौरा भिंड और रघुराज उर्फ फौजी निवासी धोरका जिला भिंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 13 साल बाद शुरु होगा पराग डेयरी प्लांट:रोज 4 लाख लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग, 1 लाख किसानों को फायदा मिलेगा
    Next Article
    अमरोहा में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा:सिलेंडर मिले बिना आया डिलीवरी मैसेज, एसडीएम ने जांच के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment