Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा:सिलेंडर मिले बिना आया डिलीवरी मैसेज, एसडीएम ने जांच के दिए आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के गजरौला स्थित हाईवे पर अनिल भारत गैस एजेंसी पर सोमवार शाम उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उन्हें गैस सिलेंडर मिले बिना ही मोबाइल पर डिलीवरी कन्फर्म होने का मैसेज आ गया, जिसके बाद एजेंसी ने सिलेंडर देने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिला, लेकिन उनके फोन पर डिलीवरी पूरी होने का मैसेज आ गया। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लाइन में लगकर सिलेंडर लेने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन एजेंसी की ओर से अब सिलेंडर देने से मना किया जा रहा है। इस संबंध में उपभोक्ता सुरेंद्र कुमार और योगेंद्र ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीएम विभा श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनीं और मौके पर जांच के दौरान लापरवाही पाई। एसडीएम ने कहा कि मामले में गैस एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गैस एजेंसी संचालक अनिल कुमार यादव ने माना कि कुछ तकनीकी त्रुटियां हुई हो सकती हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। हालांकि उन्होंने सिलेंडर डिलीवरी से पहले मैसेज आने के आरोपों को निराधार बताया। यह पूरा मामला गजरौला शहर में हाईवे स्थित अनिल भारत गैस एजेंसी का है। घटना के बाद कुछ समय तक एजेंसी परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोने के सिक्कों से भरा कलश दिखाकर 15 लाख ठगे:झांसी में तांत्रिक बीमार महिला को ठीक करने पहुंचे थे, फिर रुपए लेकर भागे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल ने लोकसभा में उठाए सवाल:बुद्ध धरोहर और ग्रामीण बैंकों में स्टाफ कमी के मुद्दे उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment