Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र को मिला पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर:अत्याधुनिक मशीनों से लैस, जांच अब होगी आसान

    7 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले को अपना पहला ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर मिल गया है। मिर्जापुर मंडल के आरटीओ उदय वीर सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस सेंटर के शुरू होने से अब जिले के वाहन मालिकों को फिटनेस जांच के लिए दूसरे जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। यह सेंटर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर स्थापित किया गया है। यह पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड और अत्याधुनिक मशीनों से लैस है, जिससे वाहनों में किसी भी कमी की सटीक जांच की जा सकेगी। उद्घाटन के अवसर पर आरटीओ उदय वीर सिंह ने इसे सोनभद्र जिले के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि जिले में वाहनों की संख्या अधिक है और पहले फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। यह पूरे मंडल का पहला ऑटोमेटिक जिला स्टेशन है। आरटीओ ने सरकार की मंशा स्पष्ट करते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले सभी वाहन पूरी तरह फिट होने चाहिए। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना, दुर्घटनाओं को कम करना और आम नागरिकों की जान बचाना है। इस अत्याधुनिक सेंटर का संचालन दीपक ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में फिटनेस केंद्र के संचालक राजेश त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार, एआरटीओ कौशलेंद्र सहित बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पशु का कटा सिर मिला:पुलिस ने कब्जे में लिया, CO बोले- यह भैंस का पुराना हिस्सा
    Next Article
    T20 World Cup: पाकिस्तान ने अमेरिका से किया हिसाब चुकता, टी20 वर्ल्ड कप में USA को 32 रन से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment