Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में होली की धूम:चौक चौराहों पर तैनात रही पुलिस, ढोल-मंजीरे के साथ फाग गाया, बच्चों ने खेला रंग

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही होलियारों की टोलियां ढोल-मंजीरे के साथ सड़कों पर निकल पड़ीं। लोग फाग और होली गीत गाते हुए चौराहों तथा मोहल्लों में एकत्र हुए। इसके बाद रंग और गुलाल से एक-दूसरे को रंगने का सिलसिला शुरू हो गया। जगह-जगह डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती नजर आईं, वहीं बुजुर्गों की टोलियां पारंपरिक अंदाज में घर-घर जाकर फाग और भोजपुरी गीत सुनाती रहीं। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर पकवानों और मिठाइयों का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। कुछ स्थानों पर शराब के नशे में धुत युवकों द्वारा हुड़दंग भी देखा गया, जो "बुरा न मानो होली है" कहते नजर आए। हालांकि, होली पर्व को देखते हुए जिले के सभी तहसीलों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्रीय सीओ और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त की। नगर और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। आमतौर पर व्यस्त रहने वाली सड़कों पर होली के दिन सन्नाटा पसरा रहा। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ होली गीत गाते हुए गलियों और मोहल्लों में घूमते रहे। युवाओं में कपड़ा फाड़ होली खेलने का भी उत्साह देखा गया। नगर में भी होली परंपरागत तरीके से मनाई गई, जहां लोगों ने फगुआ गीत गाए और बच्चों व युवाओं की टोलियों ने जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर लोगों ने पर्व की शुभकामनाएं दीं। नगर में एक दिवसीय होली का त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ग्रामीण अंचलों में भी रंग, गुलाल और अबीर की बौछार के साथ होली की धूम रही। गांवों में होली गायन की परंपरा निभाई गई और चारों ओर खुशनुमा माहौल बना रहा। रॉबर्ट्सगंज, दुद्धी, रेणुकूट, चोपन, ओबरा, घोरावल और शक्तिनगर सहित जिले के कई क्षेत्रों में होली धूमधाम से मनाई गई। होली के मौके पर संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिला अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम तैनात रही। कुछ और तस्वीरों में देखें होली की धूम
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में होली पर शराबियों का हंगामा:सौंख रोड पर राहगीरों को परेशान किया, वीडियो वायरल
    Next Article
    पीएसी 37वीं वाहिनी में होलिका दहन, डीआईजी-सेनानायक ने की पूजा:अधिकारियों ने दी देशवासियों और पुलिस बल को होली की शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment