Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SDM ने महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी,VIDEO:बागपत कलेक्ट्रेट पर परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंची थी, रेप आरोपी को पकड़ने की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    बागपत कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने पकड़ लिया। जिससे बड़ा हादसा टाल दिया। परिजन झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आत्मदाह के प्रयास के दौरान एसडीएम ज्योति शर्मा ने एक महिला के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर दूर फेंक दी। इस दौरान परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और महिलाएं रोने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। अब जानिए पूरा मामला घटना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से की है है। परिजनों के अनुसार, गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने नवंबर माह में किराए पर क्लीनिक शुरू किया था। आरोप है कि इसी दौरान उसकी एक युवती से नजदीकी बढ़ी और करीब एक महीने बाद वह युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने युवती को पानीपत से बरामद किया और मुकदमा दर्ज किया। दवा देने के बहाने रेप किया पीड़िता के भाई का आरोप है कि युवती को दवा के बहाने नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उनका कहना है कि काफी प्रयासों के बाद युवती की बरामदगी तो हुई, लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद लंबे समय तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई और समझौते का दबाव बनाया जाता रहा। न्याय न मिलने से आक्रोशित होकर उन्होंने आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की। परिजनों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे दोबारा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है और जांच जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। ……….. लुटेरों ने बेटे के सामने बाप की हत्या की: बहू डरकर बेड के नीचे छिपी, श्रावस्ती में घर में घुसकर वारदात श्रावस्ती में बेटे के सामने बदमाशों ने घर में घुसकर किसान की हत्या कर दी। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। परिवार के मुताबिक, रविवार रात करीब 3 बजे चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट सुनकर किसान की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों से भिड़ गए। आवाज सुनकर बहू और बेटा भी जाग गए। बेटा दौड़कर कमरे में पहुंचा तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसके सामने ही पिता पर चाकू से कई बार वार किए गए। यह देखकर बहू बेड के नीचे छिप गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में फंदे से लटका मिला शव, अविवाहित था, मजदूरी करता था युवक
    Next Article
    सोनभद्र में सिलेंडर लीकेज से आग:चार लोग झुलसे, 3 की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment