Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 4 एक्स हैंडलों पर पुलिस का एक्शन:कैप्शन लिखा- मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली, नगर निगम ने मस्जिद सील की

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में भ्रामक कैप्शन लिखकर वीडियो प्रसारित करने वाले 4 X हैंडलों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। चारों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में FIR दर्ज की गई है। चारों X हैंडल पर एक वीडियो डाला गया। जिसमें लिखा गया- मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली। नगर निगम ने मस्जिद को सील किया और मौलाना हिरासत में। जबकि सच्चाई ये हैं कि हाउस टैक्स अदा न करने पर नगर निगम ने 17 जनवरी को मस्जिद की दुकानें सील की थी। अब भ्रामक कैप्शन लिखकर वीडियो प्रसारित करने वालों को पुलिस ढूंढ़ रही है। इस मामले में पहले भी एक केस दर्ज हो चुका है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए नगर निगम ने कार्रवाई की थी प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा में जामा मस्जिद बनी है। जिसमें लगभग 40 दुकानें बनी हुई हैं। इनका 2018 से हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया था। नोटिस के बावजूद मस्जिद कमेटी ने हाउस टैक्स जमा नहीं कराया तो 17 जनवरी को नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंच गई। नगर निगम की टीम ने लगभग 12 दुकानों को सील कर दिया था। जबकि काफी दुकानदारों ने हाउस टैक्स जमा करा दिया था। 8 दिन बाद भ्रामक वीडियो चलाया एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया 25 जनवरी को इंस्टाग्राम पर indianewslive-del नाम के हेंडल ने भ्रामक कैप्शन लिखकर वीडियो प्रसारित किया। कैप्शन लिखा- “उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लिया। मस्जिद में विस्फोटक सामग्री मिली, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी ने सील किया मस्जिद को”। जोकि पूरी तरह से तथ्यहीन और गलत था। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पोस्ट का खंडन किया और यूजर के खिलाफ प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया था। 15 दिन बाद दोबारा वायरल हुआ वीडियो एसपी सिटी ने आगे बताया- 10 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर @RealPushprajX, @AdvSuvigya1983, @Sand24919800, @TheNaradPlus आदि अकाउंट से उसी तथ्यहीन एवं भ्रामक वीडियो को बिना पुष्टि किए प्रसारित किया जा रहा है। इनके खिलाफ भी प्रेमनगर थाने में केस दर्ज किया जा रहा है। भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। आप सभी से अपील है कि इस प्रकार की भ्रामक वीडियो तथा तथ्यहीन कंटेंट को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूजीसी बिल लागू करने को वकीलों का प्रदर्शन:सोनभद्र में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
    Next Article
    सोनभद्र में युवक की हत्या का खुलासा:जेब से 400 रुपये चुराते समय पकड़ा गया तो कांच से रेत दिया था गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment