Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र पुलिस लाइन में 485 आरक्षियों की दीक्षांत परेड:डीआईजी यातायात ने ली सलामी, 18 टोलियों का निरीक्षण

    7 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र के पुलिस लाइन चुर्क स्थित प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को 485 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न हुई। इस समारोह में नवआरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण, समर्पण और उत्कृष्ट कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसमें अनुशासन और ऊर्जा का संगम देखने को मिला। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात अरविंद कुमार मौर्या रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और परेड ग्राउंड में सुसज्जित 18 टोलियों का निरीक्षण किया। डीआईजी मौर्या ने प्रशिक्षार्थियों की एकरूपता, शारीरिक दक्षता और ड्रिल की उत्कृष्टता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान नवआरक्षियों का आत्मविश्वास, संतुलन और अनुशासन विशेष रूप से आकर्षक रहा। इसके बाद सभी टोलियों ने शानदार और समन्वित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। कदम से कदम मिलाकर चलते हुए, सभी टोलियों ने सलामी मंच से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्चपास्ट की सटीकता, तालमेल और अनुशासन ने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। समारोह के दौरान प्रशिक्षण के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवआरक्षियों को दीक्षांत की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने सभी को ईमानदारी, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी नवआरक्षियों को कर्तव्यों के प्रति शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा ने सभी नवआरक्षियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को और अधिक सुदृढ़ बनाने में नवआरक्षियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह और मित्रवत पुलिसिंग ही उनकी पहचान बनेगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी:सोनभद्र जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर दिशा-निर्देश दिए
    Next Article
    तेज रफ्तार बोलेरो ने टेंट कारोबारी को कुचला:महाराजपुर में सड़क पार करते समय हादसा, आरोपी ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment