Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनकपुर स्टेडियम की महिला कोच का आरोप:खिलाड़ियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, सोशल मीडिया पर वायरल

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सोनकपुर स्टेडियम की एक महिला एथलेटिक कोच ने कुछ खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोच का कहना है कि खिलाड़ियों ने उनका वीडियो बनाकर उसे एडिट किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकी दी। इस संबंध में कोच ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला कोच के मुताबिक, कुछ समय पहले छह खिलाड़ी स्टेडियम में अभ्यास के लिए आते थे। आरोप है कि इन खिलाड़ियों ने एक समूह बना रखा था और वे स्टेडियम परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। जब कोच को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने इन खिलाड़ियों को स्टेडियम से बाहर कर दिया था। कोच का आरोप है कि स्टेडियम से निकाले जाने के बाद से ही खिलाड़ी उनसे रंजिश रखने लगे और उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। इसी क्रम में, खिलाड़ियों ने कथित तौर पर महिला कोच का वीडियो बनाया, उसे एडिट किया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला कोच ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर धमकी भी दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 52 लाख की ठगी में कंपनी निदेशक गिरफ्तार:25 हजार का इनाम था, चार आरोपी जेल भेजे गए
    Next Article
    आगरा में सुबह से छाए बादल, बारिश की संभावना:उमस बरकरार, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment