Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताज का दीदार किया:आगरा में हाथ पकड़कर घूमे, डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं; फैंस ने ली सेल्फी

    7 hours ago

    1

    0

    टीवी और फिल्म अभिनेता एवं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ आगरा पहुंचे। रविवार सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा और परिसर में काफी समय बिताया। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने ताजमहल की प्रसिद्ध डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं। सुनील ग्रोवर शुरुआत में मास्क लगाए हुए थे, लेकिन जैसे ही पर्यटकों ने उन्हें पहचाना, उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। सुनील ग्रोवर ने भी अपने चाहने वालों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाईं। इस दौरान वह पत्नी का हाथ थामे ताजमहल परिसर में घूमते नजर आए। गाइड से जानी ताजमहल की वास्तुकला और इतिहास ताज भ्रमण के दौरान सुनील ग्रोवर ने स्मारक की नक्काशी, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक विशेषताओं को करीब से देखा। उन्होंने अधिकृत गाइड अंसार अली से ताजमहल के इतिहास, निर्माण और वास्तुकला से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। गाइड ने उन्हें ताजमहल से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्य और इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से बताया। ताजमहल परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में भी सुनील ग्रोवर को लेकर उत्साह देखने को मिला। कई पुलिसकर्मियों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस मौके को यादगार बनाया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुनील ग्रोवर ने करीब एक घंटे तक ताजमहल परिसर में समय बिताया। वह इससे पहले भी कई बार आगरा आकर ताजमहल का दीदार कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में मदरसे से एक सप्ताह से छात्र लापता:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, मामला दर्ज कर तलाश जारी
    Next Article
    उन्नाव में बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू:चार केंद्रों पर 1526 अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment