Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू:चार केंद्रों पर 1526 अभ्यर्थी, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1526 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जनपद में डीएसएन कॉलेज के ए एवं बी ब्लॉक, अटल बिहारी इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की गई। सुरक्षा कर्मियों ने प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र का मिलान किया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र के अंदर ले जाने पर प्रतिबंध रहा। जांच के दौरान संदिग्ध वस्तुओं की भी विशेष रूप से पड़ताल की गई। जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की है। परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए गए। केंद्रों के आसपास पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और कोई अव्यवस्था न हो। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुशील कुमार गोंड ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, देर से पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को जल्दबाजी में प्रवेश द्वार तक पहुंचते देखा गया। प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनील ग्रोवर ने पत्नी के साथ ताज का दीदार किया:आगरा में हाथ पकड़कर घूमे, डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं; फैंस ने ली सेल्फी
    Next Article
    फायरिंग कर भाग रहे गैंगस्टर का हाफएनकाउंटर:मुजफ्फरनगर में 15 हजार का इनामी घायल, हथियार और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment