Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनीपत में बाइक लूट केस में 5 को किया गिरफ्तार:कुंडली क्षेत्र में की वारदात; पुलिस रिमांड पर खोलेंगे भेद, यूपी से हैं

    7 hours ago

    1

    0

    सोनीपत जिले के कुंडली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट के मामले में पांच आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी संदीप और अवनीश, शाहजहांपुर निवासी विवेक, तथा बाराबंकी निवासी रवि और अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। यह लूट की वारदात 12 अगस्त 2025 को हुई थी। कुंडली निवासी गोपाल ने 13 अगस्त 2025 को कुंडली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से जाटी रोड से एडिशन कंपनी जा रहा था। मैनेता कंपनी, कुंडली के पास पहुंचने पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसे रोका और उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उनके साथ एक अन्य मोटरसाइकिल पर दो या तीन युवक और भी मौजूद थे। इस संबंध में कुंडली थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। थाना कुंडली की जांच टीम में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक जयबीर ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद थे। उन्हें अदालत के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब इन आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद करने और वारदात में शामिल उनके अन्य साथियों की पहचान करने के लिए पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को मिले 5 हजार करोड़:KGMU को 1938-कैंसर संस्थान को 326 करोड़, आधुनिक मशीनें-सुविधाएं बढ़ेंगी
    Next Article
    प्रयागराज में एसडीओ 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्रयागराज में बिल सही कराने के बदले पैसे मांगे, अब जेल जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment