Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sant Kabir Nagar में खेत में खूनी संघर्ष: अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत, 2 घायल

    20 hours ago

    1

    0

    संत कबीर नगर जिले में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रामकेश यादव (36) और प्रह्लाद यादव (42) के रूप में हुई है।दोनों की गोली लगने से मौत हो गई। पीड़ित परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हथियारों और लाठियों से उस समय हमला कर दिया जब वे खेत में गेहूं की बुआई का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस हमले में रामकेश, प्रह्लाद, घनश्याम यादव और सहल यादव घायल हो गए।रामकेश तथा प्रह्लाद की मौत हो गई और घनश्याम तथा सहल को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिवार की शिकायत के आधार पर मुरली यादव, अजय यादव, आकाश, सुग्रीव यादव, सुनील यादव और राकेश यादव समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने कहा कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।उन्होंने बताया कि गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश और दुनिया की बड़ी सुर्खियां: PM Modi का बयान, दिल्ली AQI और खेल जगत की खबरें
    Next Article
    Birsa Munda जयंती कार्यक्रम में शामिल न होने पर BJP ने Congress को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment