Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा के पूर्व विधायक के लखनऊ-झांसी ठिकानों पर ED रेड:500 पन्नों की फाइल जब्त, अखिलेश बोले- जहां चढ़ावा चोरी का माल, वहां छापे नहीं मारते

    1 day ago

    2

    0

    अखिलेश यादव के करीबी और सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 जगहों पर छापा मारा। झांसी में सपा नेता के आवास समेत 6 ठिकानों और लखनऊ के 2 फ्लैटों समेत 3 जगह पर करीब 16 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। ईडी की टीम सुबह 6 बजे पूर्व विधायक के ठिकानों पर पहुंची और रात करीब साढ़े 9 बजे वापस रवाना हुई। टीम ने स्पेस मून सिटी हाउसिंग सोसाइटी से जुड़ी 500 पन्नों की फाइल जब्त की है। छापेमारी को लेकर अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया- छापा मारना चाहिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में, मार रहे हैं यूपी में। जहां CC (चढ़ावा चोरी) का माल है वहां नहीं जाते हैं बस दिखावटी औपचारिकता निभाते हैं। ईडी दीप नारायण की प्रापर्टी, लेनदेन और मनी लॉड्रिंग की जांच की। जिन जगहों पर रेड पड़ी, उसके बाहर फोर्स तैनात की गई। किसी को अंदर-बाहर जाने नहीं दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, ईडी टीम ने एक-एक कमरे की तलाशी ली। पूर्व विधायक और उनके घरवालों भी पूछताछ की। दरअसल, 30 जुलाई 2022 को दीप नारायण के खिलाफ झांसी के विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने अपनी वैध कमाई से 23 करोड़ रुपए अधिक की संपत्ति बनाई है। जांच में पता चला कि दीप नारायण की वैध आय 14.37 करोड़ रुपए थी, लेकिन उन्होंने 37.32 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके अलावा, उनके खिलाफ झांसी के अलग-अलग थानों में धोखाधड़ी के 23 मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर ईडी कार्रवाई कर रही है। झांसी में ईडी रेड की 5 तस्वीरें… झांसी में इन ठिकानों पर चली रेड, जानिए मंगलवार को बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने झांसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसमें पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव भी मौजूद थे। झांसी के ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी में पूर्व विधायक का आवास है। यहां ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों से पहुंचे थे। घर के अंदर पूर्व विधायक, उनकी पत्नी मीरा यादव और बेटा दीपंकर उर्फ मून मौजूद थे। ईडी की एक टीम इलाइट चौराहा स्थित कुंवर पैलेस होटल पर भी छापेमारी की थी। इसके अलावा, पूर्व विधायक के पैतृक गांव बुढ़ावली (मोंठ) में उनके बड़े साले, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अनिरुद्ध यादव उर्फ बड़े राजा, करीबी अशोक गोस्वामी और छोटे भाई बबलू अन्ना के घर भी छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक के पैतृक गांव बुढ़ावली से ईडी की टीम ने स्पेस मून सिटी हाउसिंग सोसाइटी से जुड़ी 500 पन्नों की फाइल जब्त की है। टीम ने एक बंद पड़ी तिजोरी तोड़ी थी, जिसमें 5 हजार रुपए भी मिले थे। लखनऊ में 2 फ्लैटों पर छापेमारी, पत्नी के नाम हैं पूर्व विधायक के लखनऊ में एल्डिको एम्परर अपार्टमेंट और सनराइज अपार्टमेंट में फ्लैट हैं। इन दोनों फ्लैटों पर भी छापेमारी हुई। सूत्रों के मुताबिक, दोनों फ्लैट पूर्व विधायक की पत्नी मीरा यादव के नाम दर्ज हैं। हालांकि, दोनों अपार्टमेंट में फिलहाल किराएदार रह रहे हैं। सनराइज अपार्टमेंट की एक पड़ोसी महिला ने बताया कि फ्लैट में तीन युवक किराए पर रहते हैं। काफी समय से न तो पूर्व विधायक दीप नारायण यादव और न ही उनकी पत्नी मीरा यादव यहां दिखाई दिए हैं। पिछले साल सुर्खियों में रहे थे पूर्व विधायक, कोर्ट में किया था सरेंडर पिछले साल सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव सुर्खियों में रहे थे। दरअसल, 20 नवंबर 2024 को भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने दीप नारायण और उनके सहयोगी अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव पर डकैती और रंगदारी का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ उसी दिन मोंठ थाने में FIR दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से दीप नारायण फरार हो गए। उन्होंने झांसी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर 13 दिसंबर को दीप नारायण की 20 करोड़ रुपए की जमीन कुर्क की गई थी। उन्होंने 15 दिसंबर को दोबारा कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोर्ट नहीं पहुंचे। वकील के माध्यम से तारीख मांगी, जिसके बाद उन्हें 20 दिसंबर का समय दिया गया। 20 दिसंबर को वह अपने वकील जाहिद मंसूरी की बाइक पर बैठकर कोर्ट पहुंचे और सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 7 मई को उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 2 बार सपा के टिकट से विधायक बने दीपनारायण सिंह यादव ने बुंदेलखंड डिग्री कालेज से लॉ की पढ़ाई की है। यहीं से सपा के टिकट पर छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़कर जीते। 2007 में सपा ने उन्हें गरौठा विधानसभा से टिकट दिया। वे चुनाव जीतकर विधायक बने। 2007 से 2017 तक यानी दो बार विधायक रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में जमा किए गए शपथपत्र के मुताबिक, दीप नारायण की कुल संपत्ति ₹36.22 करोड़ रुपए है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें- यूपी में टीचर्स को 1 करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा यूपी में शिक्षकों को 1 करोड़ रुपए तक का एक्सीडेंटल बीमा मिलेगा। सीएम योगी ने काशी से बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा- यूपी ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। इस योजना का लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों और रसोइयों को मिलेगा। इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता (एमओयू) किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड की दलित युवती के साथ मुरादाबाद में रेप:युवक ने दोस्ती कर घर बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर बनाई न्यूड VIDEO
    Next Article
    यूपी स्वास्थ्य विभाग लगाएगा 16 लाख पौधे:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर जिले में नोडल अधिकारी होंगे तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment