Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड की दलित युवती के साथ मुरादाबाद में रेप:युवक ने दोस्ती कर घर बुलाया, कोल्डड्रिंक में नशा मिलाकर बनाई न्यूड VIDEO

    1 day ago

    2

    0

    उत्तराखंड की दलित युवती के साथ पहले मुरादाबाद में एक युवक ने दोस्ती की, फिर उसने उसे अपने घर मिलने बुलाया। बातचीत के दौरान उसने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर बेहोशी की हालत में रेप किया और वीडियो व फोटो ले लिए। इसके बाद आरोपी युवती के साथ 3 साल तक रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और डेढ़ लाख रुपए ले चुका है। जब युवती पुलिस से मदद मांगने पहुंची, तो स्थानीय पुलिस ने युवती की मदद नहीं की। जब युवती ने इसकी शिकायत डीआईजी से की, तो युवती की शिकायत पर यूपी पुलिस ने मुरादाबाद जिले के मझोला थाने में सोमवार रात 9:55 बजे मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी मयंक चौधरी को हिरासत में ले लिया है। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि युवती शादीशुदा है और वह यहां नौकरी करती है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर… 1. स्कूटी दिलाने के बहाने हुई थी जान-पहचान- मूल रूप से उत्तराखंड (हरिद्वार) की रहने वाली एक युवती मुरादाबाद में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। 2023 में युवती को एक स्कूटी खरीदनी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मयंक चौधरी से हुई। मयंक ने खुद को दोपहिया वाहनों की खरीद-बिक्री का कारोबारी बताया। उसकी बातों पर विश्वास करके युवती ने स्कूटी के लिए उसे 70 हजार रुपए दे दिए, लेकिन आरोपी ने न तो स्कूटी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। पैसे वापस मांगने पर वह बहाने बनाने लगा और वॉट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। 2. कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप और वीडियो बनाना- 20 मार्च 2023 को आरोपी ने युवती को पैसे लौटाने के बहाने मुरादाबाद के कांशीराम नगर स्थित अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसने बातचीत के दौरान युवती को कोल्डड्रिंक में कोई नशीली चीज मिलाकर पिला दी। युवती के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और इस दौरान अश्लील फोटो व न्यूड वीडियो बना लिए। होश में आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवती उस समय चुप रह गई। 3. तीन साल तक ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली- इसके बाद आरोपी ने वीडियो को वॉट्सएप ग्रुपों में पोस्ट करने की धमकी देकर 3 साल तक युवती का रेप किया। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर युवती से टुकड़ों में करीब डेढ़ लाख रुपए भी वसूल लिए। जब आरोपी को पता चला कि युवती अनुसूचित जाति से है, तो उसने गंदी गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी ने युवती पर अपने पति को तलाक देकर उसके साथ रहने का दबाव भी बनाया और 2 लाख रुपए की और मांग की। जनवरी 2026 में आरोपी ने फोन पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। 4. थाने में सुनवाई न होने पर डीआईजी से गुहार- पीड़िता का आरोप है कि उसने पहले भी मझोला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा आरोपी और उसके परिवार वालों ने युवती के पति को जान से मारने की धमकी देकर जबरन कुछ सादे कागजों पर समझौते के साइन करवा लिए थे। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर पीड़िता ने मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी मुनिराज-जी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। 5. डीआईजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपी हिरासत में- डीआईजी के कड़े आदेश के बाद मझोला थाना पुलिस ने सोमवार रात 9:55 बजे (6 जुलाई) मुख्य आरोपी मयंक चौधरी, उसके पिता और अन्य परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी मयंक चौधरी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढे़ें… मणिपुर से उत्तराखंड लाए जा रहे शहीदों के पार्थिव शरीर: 2 दिन पहले उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलियां मारी; 3 दिन पहले की थी ड्यूटी ज्वाइन मणिपुर से आज उत्तराखंड के दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर सेना के हेलिकॉप्टर से लाए जा रहे हैं। मणिपुर पुलिस के मुताबिक, देर रात तक पोस्टमॉर्टम और कागजी कार्रवाई जारी रही। इसके बाद पार्थिव शरीर सेना को सौंपे जा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ SSP ने प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे,वैन में घुसकर पीटा:वकील ने जान देने की कोशिश की, पुलिस ने लाठियां बरसाईं
    Next Article
    सपा के पूर्व विधायक के लखनऊ-झांसी ठिकानों पर ED रेड:500 पन्नों की फाइल जब्त, अखिलेश बोले- जहां चढ़ावा चोरी का माल, वहां छापे नहीं मारते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment