Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा की पूर्व विधायक ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया-मुकदमा:गजाला लारी ने कहा- मेरे और बेटी के साथ मारपीट करता है, जान से मारमे की धमकी दी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में जाजमऊ निवासी सपा से पूर्व विधायक ने अपने ही बेटे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि बेटा उनके साथ ही उनकी बेटी के साथ भी आए दिन अभद्रता करता है। इतना ही नहीं, बेटी को जान से मारने की धमकी देने के साथ उसके साथ मारपीट भी कर चुका है। बीती 24 नवंबर की रात बेटे ने कथित तौर पर बहन के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पूर्व विधायक की शिकायत पर जाजमऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जाजमऊ की वाजिदपुर रोड निवासी गजाला लारी समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक हैं। वह देवरिया के रामपुर कारखाना से विधायक रह चुकी है। आरोप है कि, उनका बेटा मंजर मुराद अहमद लारी उनके और उनकी बेटी इंशा के साथ अभद्र व्यवहार करता है। आरोप है कि बेटा आए दिन बेवजह विवाद करता है और बेटी को जान से मारने की धमकी भी देता है। पूर्व विधायक के मुताबिक, बीती 24 नवंबर की रात भी बेटे ने किसी बात को लेकर बेटी इंशा से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे काफी चोटें आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के इस व्यवहार से वह और उनकी बेटी लंबे समय से परेशान हैं। परिवार के भीतर लगातार बढ़ रहे विवाद और बेटी के साथ हुई मारपीट से तंग आकर उन्होंने जाजमऊ थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जाजमऊ थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा:जालौन में संजय सिंह गंगवार बोले- कमल और योगी एक-दूसरे के पर्याय
    Next Article
    बलिया नगर पालिका को नया स्थायी ईओ मिला:मनोज कुमार रस्तोगी का बड़ौत से तबादला, जून से खाली था पद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment